खादिम के बाद अंजुमन कमेटी सेक्रेट्री के बिगड़े बोलः वायरल VIDEO में कहा- ऐसा आंदोलन होगा कि हिंदुस्तान हिल जाएगा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 6, 2022, 03:06 PM IST

इस बीच, धमकियों पर अजमेर शरीफ के दरगाह दीवान सैयद जैनुअल आबेदिन बोले हैं कि सिर कलम करने का बयान देना गलत है। हिंदुस्तान में ऐसा नहीं होने देंगे।

खादिम के बाद अंजुमन कमेटी सेक्रेट्री के बिगड़े बोलः वायरल VIDEO में कहा- ऐसा आंदोलन होगा कि हिंदुस्तान हिल जाएगा
Photo Credit: Times Now

राजस्थान के अजमेर शहर में एक खादिम की धमकी के बाद अब अंजुमन कमेटी के सेक्रेट्री का धमकी भरा वीडियो सामने आया है। क्लिप में सरवर चिश्ती किसी कार्यक्रम के दौरान साफ कहते नजर आए कि ऐसा आंदोलन किया जाएगा कि पूरा हिंदुस्तान हिल जाएगा। उनके यह बात कहते ही आस-पास खड़े लोग जोर जोर से इंशा-अल्लाह-इंशा अल्लाह के नारे लगाने लगे।

हालांकि, यह वायरल क्लिप पुरानी बताई जा रही है। फिलहाल यह साफ नहीं हो सका है कि यह कब की है। बताया गया कि यह वीडियो पुलिस तक भी पहुंच गया है, जिसका संज्ञान लेते हुए अफसर आगे के एक्शन पर प्लान बना रहे हैं। 

इस बीच, सूत्रों के हवाले से टाइम्स नाउ नवभारत को बताया गया कि चिश्ती पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई: जो कट्टरपंथी इस्लामिक संगठन है) से भी जुड़ा है। वैसे इस बारे में फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

वायरल क्लिप में साफ-साफ कहते नजर आए कि ऐसा आंदोलन होगा कि हिंदुस्तान हिल जाएगा। देखिए, उन्होंने क्या कहाः

वायरल क्लिप में वह कहते दिखे, "नबी की शान में गुस्ताखी हो रही है। ये हम कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस वक्त मुल्क में जो हालात हैं...नामूस ए रसूल सललल्लाहु अलेही वसल्लम की शान में गुस्ताखी हो रही है। ये हम कभी नहीं कबूल करेंगे। ऐसा आंदोलन करेंगे कि पूरा हिंदुस्तान हिल जाएगा।"

वैसे, यह पहला मौका नही है, जब अजमेर शहर से धमकी भरा कोई वीडियो आया हो। चिश्ती से पहले एक खादिम ने विवादित बयान देते हुए कहा था कि जो  सर काट कर लाएगा और उन्हें देगा, वह उसे सारी दौलत दे देंगे। 

End of Article