Ahmedabad : अहमदाबाद में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत की लिफ्ट गिरी, 8 लोगों मौत 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 14, 2022, 02:38 PM IST

Ahmedabad : बताया जा रहा अहमदाबाद विश्वविद्यालय के पास एस्पायर-2 नाम के भवन का निर्माण कार्य चल रहा था इसी दौरान अचानक सातवीं मंजिल की लिफ्ट टूटकर नीचे गिर पड़ी। यह हादसा गुलबाई टेकरा इलाके में हुआ है।

Ahmedabad : अहमदाबाद में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत की लिफ्ट गिरी, 8 लोगों मौत 

Ahmedabad : गुजरात के अहमदाबाद में बुधवार को एक बड़ा हादसा हुआ। यहां एक निर्माणाधीन इमारत की लिफ्ट गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई। यह घटना जब हुई उस समय लिफ्ट में आठ लोग सवार थे। घायल एक व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। निर्माणाधीन इमारत की यह लिफ्ट टूटकर कैसे गिरी? अभी इसके बारे में पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। । 

गुलबाई टेकरा इलाके में हादसा
बताया जा रहा अहमदाबाद विश्वविद्यालय के पास एस्पायर-2 नाम के भवन का निर्माण कार्य चल रहा था, इसी दौरान अचानक सातवीं मंजिल की लिफ्ट टूटकर नीचे गिर पड़ी। यह हादसा गुलबाई टेकरा इलाके में हुआ है। मौके पर स्थानीय पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी पहुंचे और घटना का जायजा लिया

घटना की जानकारी मिलने पर अधिकारी मौके पर पहुंचे
रिपोर्टों के मुताबिक लिफ्ट गिरने की घटना सुबह 10 बजे हुई। दमकल विभाग के कर्मियों का दावा है कि इस घटना के बारे में उन्हें जानकारी नहीं दी गई। मीडिया के जरिए उन्हें इस घटना का पता चला जिसके बाद पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी मौके पर करीब एक बजे पहुंचे। 

हम घटना की जांच करेंगे-मेयर
अहमदाबाद नगर निगम के स्थायी समिति के अध्यक्ष हितेश भरोत का कहना है कि हादसा एक निजी इमारत में हुआ है। इमारत का निर्माण नियमों के अनुसार किया जा रहा था कि नहीं, इसकी जांच की जाएगी। इस घटना के बारे में मेयर केजे परमार ने कहा कि, 'इमारत के निर्माण में क्या नियमों का उल्लंघन किया गया था? इसकी हम जांच करेंगे। यदि किसी ने इमारत का गलत नक्शा पास किया होगा तो हम कार्रवाई करेंगे।'

End of Article