महाराष्ट्र: गढ़चिरौली के जंगल में C-60 यूनिट का बड़ा एक्शन, 26 नक्सलियों का सफाया किया, 4 जवान घायल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 13, 2021, 09:04 PM IST

Gadchiroli Encounter: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के जंगलों में नक्सल रोधी C-60 यूनिट के कमांडोज ने 26 नक्सलियों का सफाया किया है। मुठभेड़ में तीन जवान भी घायल हुए हैं।

महाराष्ट्र: गढ़चिरौली के जंगल में C-60 यूनिट का बड़ा एक्शन, 26 नक्सलियों का सफाया किया, 4 जवान घायल

Gadchiroli: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। C-60 यूनिट ने बड़ा एक्शन लेते हुए 26 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। गढ़चिरौली के एसपी अंकित गोयल ने बताया कि गढ़चिरौली जिले के ग्यारापट्टी के जंगलों में आज महाराष्ट्र पुलिस की सी-60 यूनिट के साथ मुठभेड़ में 26 नक्सलियों का सफाया कर दिया गया है। मुठभेड़ में चार जवान घायल हुए हैं। आज के इस नक्सल विरोधी अभियान में घायल हुए चार पुलिस जवानों को एयरलिफ्ट कर नागपुर के ऑरेंज सिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट के क्रिटिकल केयर कॉम्प्लेक्स में भर्ती कराया गया है। 

मुंबई से 920 किलोमीटर दूर जिले के ग्यारहपट्टी वन क्षेत्र के धनोरा में शनिवार सुबह पुलिस की टीम के तलाशी अभियान के दौरान मुठभेड़ हुई। नक्सलियों ने पुलिस कर्मियों पर गोलीबारी की, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। अंकित गोयल ने कहा कि हमने जंगल से अब तक 26 नक्सलियों के शव बरामद किए हैं। हालांकि मारे गए नक्सलियों की पहचान अभी नहीं हो पाई है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक उनमें एक के शीर्ष विद्रोही नेता के होने का संदेह है।

महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने कहा कि मुझे आज गढ़चिरौली में एक नक्सल विरोधी अभियान में 25 अन्य लोगों के साथ एक शीर्ष नक्सली कमांडर के मारे जाने की खबरों की जानकारी है। खत्म किए गए नक्सलियों का सत्यापन किया जा रहा है, जब तक नहीं होगा तब तक नाम नहीं लेंगे। 

End of Article