सेना को लद्दाख में मिले उन 3 जवानों के पार्थिव शरीर जो पिछले साल पहले बर्फ में हो गए थे दफन, जानिए 2023 में कैसे हुआ था हादसा

हिमस्लखन की घटना के तुरंत बाद लांस नायक स्टैनजिन टार्गैस का पार्थिव शरीर बरामद कर लिया गया था। हवलदार रोहित कुमार, हवलदार ठाकुर बहादुर अले और नायक गौतम राजबंशी के शव एक दरार में गहरे फंस गए थे।

Army Retrieves Body of 3 Soldiers: महीनों तक बर्फ के नीचे दबे रहने के बाद आखिरकार भारतीय सेना ने अपने 3 जवानों के शवों को लद्दाख से निकाल लिया है। पिछले साल अक्टूबर में लद्दाख में एक पर्वतारोहण अभियान के दौरान हिमस्खलन के कारण सेना के चार जवान शहीद थे। जबकि एक सैनिक का शव घटना के तुरंत बाद बरामद कर लिया गया था, अन्य तीन सैनिक बर्फ के नीचे दबकर शहीद हो गए थे। हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल (HAWS) के डिप्टी कमांडेंट ब्रिगेडियर एस एस शेखावत ने व्यक्तिगत रूप से खोज अभियान का नेतृत्व किया। जवानों के पार्थिव शरीर को बरामद कर लिया गया और पूरे सैन्य सम्मान के साथ सैनिकों के परिवारों को सौंप दिया गया है।

Army jawans body retrieved

आर्मी जवानों के पार्थिव शरीर बरामद

अक्टूबर 2023 में हुआ था हादसा

4 सैनिक, हवलदार रोहित कुमार, हवलदार ठाकुर बहादुर आले, नायक गौतम राजबंशी और लांस नायक स्टैनजिन टार्गैस, गुलमर्ग स्थित हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल (HAWS) के 38सदस्यीय अभियान दल का हिस्सा थे, जो लद्दाख स्थित माउंट कुन को जीतने के लिए निकले थे। HAWS भारतीय सेना के अंतर्गत एक विशिष्ट प्रशिक्षण संस्थान है।

End of Feed