दिशा पाटनी के घर गोलीबारी मामले में एक और आरोपी का एनकाउंटर; अब तक 3 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

Disha Patani House Firing Case: बॉलीवुड अदाकारा दिशा पाटनी के घर के बाहर गोलीबारी मामले में पुलिस को शुक्रवार को बड़ी कामयाबी मिली। पुलिस ने शुक्रवार को सुबह दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि शाम होते-होते एक और आरोपी का एनकाउंटर किया। एनकाउंटर में आरोपी के पैर में गोली लगी जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसे गिरफ्तार किया।

Disha Patani House Firing Case: बॉलीवुड अदाकारा दिशा पाटनी के घर के बाहर गोलीबारी मामले में पुलिस को शुक्रवार को बड़ी कामयाबी मिली। पुलिस ने शुक्रवार को सुबह दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि शाम होते-होते एक और आरोपी का एनकाउंटर किया। एनकाउंटर में आरोपी के पैर में गोली लगी जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसे गिरफ्तार किया। इस मामले में अब तक दो आरोपी ढेर हो चुके हैं, जबकि तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Disha Patani House Firing Case

बॉलीवुड अदाकारा दिशा पाटनी (फाइल फोटो साभार: https://www.instagram.com/dishapatani)

रहम की भीख मांगता नजर आया आरोपी

बीते दिनों जो शूटर रोहित गोदारा-गोल्डी बरार का आतंक दिखाकर ऑटोमेटिक पिस्तौल हवा में लहराकर गोलीबारी कर रहे थे वो आज बाबा की पुलिस का जलवा देख रहम की भीख मांगते हुए नजर आए और उनके मुंह से यही निकल रहा था कि अब दोबारा कभी यूपी में नहीं आएंगे। बाबा जी की पुलिस के सामने कभी नहीं जाएंगे। अदाकार दिशा पाटनी के घर के बाहर हुई गोलीबारी के बाद पुलिस एक्शन में नजर आ रही है।

End of Feed