देश

Anant Ambani Radhika Merchant Wedding:'अंबानी की शादी में बम...' सोशल मीडिया पर दी गई धमकी, दो दिन मुंबई पुलिस के फूले रहे हाथ-पांव

Anant Ambani Radhika Merchant Wedding: मुंबई पुलिस ने बताया कि एक सोशल मीडिया पोस्ट में अनंत अंबानी की शादी में बम की धमकी दी गई थी। यूजर ने एक्स पर लिखा था, 'मेरे दिमाग में एक बेशर्मी भरा विचार आया कि अगर अंबानी की शादी में बम फट गया, तो आधी दुनिया उलट जाएगी।'

Image

Anant Ambani Radhika Merchant Wedding

Photo : Twitter

Anant Ambani Radhika Merchant Wedding: मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की राधिक मर्चेंट के साथ शादी हो गई। इस शाही शादी में देश-दुनिया के कई कलाकारों के साथ राजनीतिक जगत की हस्तियों ने भी शिरकत की। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस समारोह में शामिल हुए। हालांकि, इस शाही शादी समारोह हो लेकर पूरे दो दिन मुंबई पुलिस को हाथ-पांव फूले रहे।

दरअसल, अनंत अंबानी की शादी से पहले मुंबई पुलिस को बम की धमकी मिली थी। यह धमकी एक एक्स हैंडर के माध्यम से दी गई थी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस को इस बारे में जानकारी थी, लेकिन यह एक फर्जी पोस्ट था। इसके बावजूद पुलिस ने रिस्क लेना उचित नहीं समझा और शादी वाली जगह पर सुरक्षा व्यवस्था को और भी ज्यादा पुख्ता किया गया। अब पुलिस ने बम की धमकी देने वाले सोशल मीडिया यूजर की तलाश तेज कर दी है।

इस एक्स हैंडल से मिली थी धमकी

मुंबई पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर @FFSFIR हैंडल से धमकी दी गई थी। इसमें लिखा था, 'मेरे दिमाग में एक बेशर्मी भरा विचार आया कि अगर अंबानी की शादी में बम फट गया, तो आधी दुनिया उलट जाएगी। एक पिन कोड में खरबों डॉलर।' अधिकारियों ने बताया कि इस पोस्ट की जानकारी मिलते ही सतर्कता अपनाई गई और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक इस मामले में मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की है, लेकिन 13 जुलाई को ट्वीट करने वाले व्यक्ति और इसके पीछे उसके मकसद का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

बढ़ाई गई थी सुरक्षा व्यवस्था

पुलिस ने बताया कि एक्स पर पोस्ट सामने आने के बाद पुलिस ने इसे अफवाह के तौर पर लिया। लेकिन एहतियात के तौर पर शादी और रिसेप्शन की जगह पर सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया और सभी संदिग्ध व्यक्ति और चीजों की जांच की गई। वहीं, पुलिस ने बताया कि अंबानी की शादी में बिना निमंत्रण घुसने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को दो गिरफ्तार किया था। मुंबई पुलिस ने बिना निमंत्रण घुसने के आरोप में वेंकटेश नरसैया अल्लूरी (26) को गिरफ्तार किया, जो एक यूट्यूबर है और दूसरा व्यक्ति लुकमान मोहम्मद शफी शेख (28) है जो खुद को व्यवसायी बताता है। मुंबई पुलिस ने दोनों के खिलाफ अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं।

Pranjul Srivastava
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article