देश

J&K Encounter: उधमपुर के ऊपरी इलाकों में मुठभेड़, जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों के फंसे होने की आशंका

सेना की व्हाइट नाइट कोर ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि विद्रोह रोधी बल 'डेल्टा', पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों का 'किया' नामक ऑपरेशन के दौरान बसंतगढ़ के सामान्य क्षेत्र में शाम लगभग चार बजे आतंकवादियों से सामना हुआ।

Image

उधमपुर में मुठभेड़ (फाइल फोटो)

जम्मू-कश्मीर में उधमपुर जिले के एक दूरस्थ वन क्षेत्र में मंगलवार को सुरक्षाबलों द्वारा जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के दो से तीन संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादियों को एक प्राकृतिक गुफा के अंदर घेर लिए जाने के बाद लगभग एक घंटे तक चली भीषण गोलीबारी ने इलाके को दहला दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान एक आतंकवादी घायल हो गया, लेकिन वह गुफा में वापस जाने में कामयाब रहा, जबकि सेना ने छिपे हुए आतंकवादियों को मार गिराने के लिए पैराट्रूपर्स और खोजी कुत्तों की एक टीम को तैनात किया।

सेना की व्हाइट नाइट कोर ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि विद्रोह रोधी बल 'डेल्टा', पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों का 'किया' नामक ऑपरेशन के दौरान बसंतगढ़ के सामान्य क्षेत्र में शाम लगभग चार बजे आतंकवादियों से सामना हुआ।सेना ने कहा, 'घेराबंदी कर दी गई है। गोलीबारी जारी है और अभियान आगे बढ़ रहा है।'

हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि पहाड़ी जिले के रामनगर क्षेत्र में स्थित जाफ्फेर, गुजराड़ा और चिगला बलोथा के जंगलों में एक प्राकृतिक गुफा के पास कुछ आतंकवादियों की मौजूदगी का पता चलने के बाद लगभग एक घंटे तक भारी गोलीबारी और विस्फोटों की आवाजें सुनाई दीं।उन्होंने बताया कि पाकिस्तान आधारित जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकवादियों की गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद सोमवार तड़के विशाल वन क्षेत्र में अभियान शुरू किया गया।

यह 15 दिसंबर के बाद उधमपुर में दूसरी मुठभेड़ थी

अधिकारियों ने कहा कि अंधेरे और घने जंगल का फायदा उठाकर आतंकवादी इलाके से भाग न सकें, इसके लिए घटनास्थल के चारों ओर घेरा और मजबूत कर दिया गया है।यह 15 दिसंबर के बाद उधमपुर में दूसरी मुठभेड़ थी, जब सौन गांव में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई थी। हालांकि, घने जंगल और अंधेरे का फायदा उठाकर आतंकवादी भागने में कामयाब रहे थे।

जनवरी में कठुआ जिले में तीन और किश्तवाड़ के चतरू वन क्षेत्र में चार मुठभेड़ें हुईं जिनके परिणामस्वरूप कठुआ में जैश-ए-मोहम्मद के पाकिस्तानी आतंकवादी उस्मान को ढेर किया गया और किश्तवाड़ में एक पैराट्रूपर शहीद हो गया। ये मुठभेड़ जम्मू क्षेत्र के ऊपरी इलाकों में छिपे आतंकवादियों को पकड़ने के लिए चलाए जा रहे गहन अभियानों के बीच हुईं। उस्मान उसी गिरोह का हिस्सा था जो उधमपुर जिले में फंसा हुआ है। वह पिछले कई वर्षों से उस क्षेत्र में सक्रिय था।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article