देश

कांग्रेस के आरोपों के बीच चुनाव आयोग ने जयराम रमेश को लिखा पत्र, बातचीत के लिए बुलाया

Election Commission: निर्वाचन आयोग ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद जयराम रमेश को एक पत्र लिखकर दोपहर 12 बजे बैठक के लिए आमंत्रित किया है।

Image

निर्वाचन आयोग ने कांग्रेस सांसद जयराम रमेश को लिखा पत्र

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Jairam Ramesh: भारत निर्वाचन आयोग सचिवालय ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद जयराम रमेश को एक पत्र लिखकर दोपहर 12 बजे बैठक के लिए आमंत्रित किया है। यह बैठक राजधानी दिल्ली स्थित निर्वाचन सदन, अशोक रोड के सातवें माले पर स्थित सुकुमार सेन हॉल में आयोजित होगी। निर्वाचन आयोग की ओर से भेजे गए पत्र में जयराम रमेश के 10 अगस्त 2025 को लिखे गए पत्र का संदर्भ देते हुए कहा गया है कि उसमें व्यक्त अनुरोध पर विचार किया गया है और आयोग ने संबंधित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत के लिए समय निर्धारित कर दिया है।

राहुल गांधी आज इंडिया ब्लॉक के सांसदों के साथ करेंगे मार्च

पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि बैठक में सीमित स्थान होने के कारण अधिकतम 30 व्यक्तियों के नाम और उनके वाहन नंबर पहले से आयोग को उपलब्ध कराना आवश्यक होगा। इसके लिए आयोग ने ईमेल एड्रेस भी प्रदान किया है, जिस पर यह जानकारी भेजने का अनुरोध किया गया है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सोमवार को नई दिल्ली स्थित भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) मुख्यालय तक इंडिया ब्लॉक के लगभग 300 सांसदों के विरोध मार्च का नेतृत्व करेंगे। यह मार्च सुबह 11:30 बजे संसद भवन से शुरू होगा और चुनाव आयोग कार्यालय तक लगभग एक किलोमीटर की दूरी तय करेगा। यह प्रदर्शन बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का विरोध करने और कथित चुनावी गड़बड़ियों पर चिंता जताने के लिए किया जा रहा है।

इस मार्च में राहुल गांधी के साथ विपक्षी गठबंधन के अन्य वरिष्ठ नेता और सांसद भी शामिल होंगे। इंडिया ब्लॉक ने सत्तारूढ़ भाजपा सरकार पर मतदाता सूची में हेरफेर करने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करने का आरोप लगाया है। इस विरोध प्रदर्शन का उद्देश्य चुनाव आयोग पर पारदर्शी कार्रवाई करने और मतदाता सूचियों की अखंडता सुनिश्चित करने के लिए दबाव बनाना है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article