Amarnath Yatra 2025: 'तत्काल मरम्मत कार्यों' के कारण अमरनाथ यात्रा 3 अगस्त तक स्थगित

भारी बारिश के बाद तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर वार्षिक अमरनाथ यात्रा शुक्रवार को 3 अगस्त तक स्थगित कर दी गई, यात्रा के दोनों मार्गों पर 'तत्काल मरम्मत और रखरखाव कार्य' किए जा रहे हैं।

अमरनाथ यात्रा को तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर तीन अगस्त तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। भारी बारिश के बाद तीर्थयात्रा के दोनों मार्गों पर मरम्मत और रखरखाव का काम जारी होने के कारण यह कदम उठाया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह पहलगाम मार्ग से तीर्थयात्रा स्थगित रही और तीर्थयात्रियों के किसी नए जत्थे को गुफा मंदिर की ओर जाने की अनुमति नहीं दी गई, जबकि बालटाल मार्ग से यात्रा की अनुमति दी गई। हालांकि, भारी बारिश के कारण बाद में बालटाल मार्ग से भी यात्रा स्थगित कर दी गई।

Amarnath Yatra 2025

अमरनाथ यात्रा 3 अगस्त तक स्थगित (फोटो: PTI)

जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से तीर्थयात्रियों की आवाजाही लगातार दूसरे दिन भी स्थगित रही।कश्मीर के संभागीय आयुक्त विजय कुमार बिधूड़ी ने कहा, 'हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण श्री अमरनाथ जी यात्रा मार्ग के बालटाल मार्ग पर मरम्मत और रखरखाव कार्य किए जाने की आवश्यकता है। यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर तीन अगस्त तक बालटाल मार्ग से भी यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी।'

End of Feed