अमरनाथ यात्रा के काफिले में हुई 4 बसों की टक्कर, 36 यात्री घायल

अमरनाथ यात्रा के काफिले में आज रामबन के पास चार बसोंं की टक्कर हो गई। जानकारी के मुताबिक इस काफिले के कई वाहनों को काफी नुकसान हुआ है। ताजा जानकारी के अनुसार, इस हादसे में कई यात्रियों को मामूली चोटें भी आई है।

Amarnath Yatra 2025: अमरनाथ यात्रा के काफिले में आज रामबन के पास चार बसोंं की टक्कर हो गई। रामबन के डिप्टी कमिश्नर (DIG) ने ट्वीट किया कि पहलगाम काफिले के आखिरी वाहन ने नियंत्रण खो दिया और चंद्रकोट लंगर स्थल पर फंसे वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे 4 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और 36 यात्रियों को मामूली चोटें आईं। घटनास्थल पर पहले से मौजूद जिला प्रशासन ने घायलों को तुरंत डीएच रामबन पहुंचाया। यात्रियों को बाद में उनकी आगे की यात्रा के लिए अन्य वाहनों में स्थानांतरित कर दिया गया।

Amarnath Yatra 2025

अमरनाथ यात्रा के काफिले में हुई 4 बसों की टक्कर

रामबन, जम्मू-कश्मीर जिला अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मोहम्मद रफी ने बताया कि अमरनाथ यात्रा पर जा रहे तीर्थयात्रियों की एक बस दूसरी बस से टकरा गई। हमारे पास कुल 36 घायल मरीज आए थे। सभी मरीजों का यहीं इलाज किया गया है, हमने किसी को किसी अन्य अस्पताल में रेफर नहीं किया। 10 मरीजों को छुट्टी दे दी गई है और अगले 1 घंटे में लगभग सभी मरीजों को छुट्टी दे दी जाएगी।

End of Feed