Aligarh: महिलाओं ने शराबियों को जमकर धुना, पिटाई की वीडियो कैमरे में हुआ कैद

  • Authored by: किशोर जोशी
  • Updated Dec 5, 2022, 10:28 AM IST

Aligarh Video: अलीगढ़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यहां शराब पीकर उत्पात मचाने वाले शराबियों को महिलाओं ने जमकर पीटा। शराबियों की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

Aligarh News: अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के तस्वीर महल पर महिलाओं का गुस्सा चरम पर देखने को मिला आक्रोशित महिलाओं ने शराबियों को जमकर धुना, धुनाई का Video लोगों ने अपने कैमरों में कैद कर लिया जो सोशल मीडिया (Social Media) पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। पूरा वाकया एसएससी ऑफिस के निकट तस्वीर महल का है जहां ईसाई कब्रिस्तान के बाहर शाम होते ही शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। शराबियों का आतंक यहां हमेशा देखने को मिलता है शराबी शराब पीकर यहां जमकर आतंक काटते हैं जिससे स्थानीय लोग परेशान होते हैं।

Aligarh Video

पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है

वीडियो वायरल

खासा गुस्सा महिलाओं में देखने को मिलता है क्योकि महिलाएं शराबियों के कारण छेड़छाड़ का शिकार होती हैं जिसकी शिकायत कई बार पुलिस को कर दी गई है फिर भी कोई कार्रवाई नजर नहीं आती हैं। सबसे बड़ी बात है यहां नजदीक में ही एसएसपी ऑफिस है उसके बाद भी शराबियों का आतंक चरम सीमा पर है। रविवार को आक्रोशित महिलाओं ने कब्रिस्तान के बाहर शराब पी रहे शराबियों को जमकर धुना और चेतावनी देकर छोड़ दिया गया धुनाई की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अक्सर हंगामा करते हैं शराबी

पीड़ित महिलाओं ने बताया है कि आए दिन ईसाई कब्रिस्तान के बाहर शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है विरोध करने पर हंगामा व मारपीट करने लगते हैं। पुलिस को शिकायत करने के बावजूद भी शराबियों का आतंक देखने को मिलता है। महिलाओं ने बताया कि आज ईसाई कब्रिस्तान के बाहर शराब पीने का विरोध करने पर शराबियों ने हंगामा किया जिससे आक्रोशित महिलाओं ने शराबियों को पकड़कर जमकर धुना जिससे शराबियों में दहशत फैल गई और वह मौके से फरार हो गए।

End of Feed