LIVE

Ajit Pawar Death News Updates: बारामती में राजकीय सम्मान के साथ हुआ अजित पवार का अंतिम संस्कार, दोनों बेटों ने दी मुखाग्नि, उमड़ी समर्थकों की भीड़

Ajit Pawar Death News Updates : महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार गुरुवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। एनसीपी नेता का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। विद्या प्रतिष्ठान ग्राउंड में उनके दोनों बेटों जय एवं पार्थ पवार ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। अजित पवार को श्रद्धांजलि देने के लिए गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, गोवा के सीएम प्रमोद सावंत, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे सहित विभिन्न दलों के बड़े नेता पहुंचे थे। श्रद्धांजलि देने वालों में भारती जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भी शामिल थे। इन नेताओं ने अजित पवार के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने नेता को श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में एनसीपी समर्थक विद्या प्रतिष्ठान ग्राउंड पहुंचे थे। सभी की आंखें नम थीं और वे 'अजित पवार अमर रहे' का जयकारा लगा रहे थे। अंत्येष्टि स्थल पर पूरा पवार परिवार उपस्थित एवं गमगीन था। अजित पवार के चाचा शरद पवार काफी दुखी लग रहे थे। बता दें कि अजित पवार का प्लेन 28 जनवरी की सुबह करीब 8 बजकर 45 मिनट पर बारामती में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद प्लेन में आग लग गई। इस प्लेन क्रैश में अजित पवार सहित पांच लोगों की मौत हुई।

Ajit Pawar Death News Updates: बारामती में राजकीय सम्मान के साथ हुआ अजित पवार का अंतिम संस्कार, दोनों बेटों ने दी मुखाग्नि, उमड़ी समर्थकों की भीड़

Ajit Pawar Death News Updates: बारामती में राजकीय सम्मान के साथ हुआ अजित पवार का अंतिम संस्कार, दोनों बेटों ने दी मुखाग्नि, उमड़ी समर्थकों की भीड़

Ajit Pawar Death News Updates: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार गुरुवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। एनसीपी नेता का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। विद्या प्रतिष्ठान ग्राउंड में उनके दोनों बेटों जय एवं पार्थ पवार ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। अजित पवार को श्रद्धांजलि देने के लिए गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, गोवा के सीएम प्रमोद सावंत, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे सहित विभिन्न दलों के बड़े नेता पहुंचे थे। श्रद्धांजलि देने वालों में भारती जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भी शामिल थे। इन नेताओं ने अजित पवार के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने नेता को श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में एनसीपी समर्थक विद्या प्रतिष्ठान ग्राउंड पहुंचे थे। सभी की आंखें नम थीं और वे 'अजित पवार अमर रहे' का जयकारा लगा रहे थे। अंत्येष्टि स्थल पर पूरा पवार परिवार उपस्थित एवं गमगीन था। अजित पवार के चाचा शरद पवार काफी दुखी लग रहे थे। बता दें कि अजित पवार का प्लेन 28 जनवरी की सुबह करीब 8 बजकर 45 मिनट पर बारामती में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद प्लेन में आग लग गई। इस प्लेन क्रैश में अजित पवार सहित पांच लोगों की मौत हुई।

JAN 29, 2026 11:39 IST

Ajit Pawar Death News Updates Live: विद्या प्रतिष्ठान ग्राउंड में उमड़े लोग

JAN 29, 2026 11:08 IST

Ajit Pawar Death News Updates Live:अमित शाह बारामती पहुंचे

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गृह मंत्री अमित शाह बारामती पहुंच गए हैं। अंत्येष्टि स्थल पर राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित कई दलों के बड़े नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद हैं। अजित पवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जा रही है।
JAN 29, 2026 10:15 IST

Ajit Pawar Death News Updates Live: अजित पवार की अंतिम यात्रा में भारी भीड़

JAN 29, 2026 10:14 IST

Ajit Pawar Death News Updates Live: आवास से निकला अजित दादा का पार्थिव शव


डिप्टी सीएम अजित पवार के पार्थिव शरीर को एम्बुलेंस उनके काटेवाड़ी आवास से लेकर निकली। अब से थोड़ी देर में उनका अंतिम संस्कार विद्या प्रतिष्ठान ग्राउंड में किया जाएगा।
JAN 29, 2026 10:09 IST

Ajit Pawar Death News Updates Live: DGCA और फोरेंसिक ऑफिसर कर रहे क्रैश साइट की जांच

महाराष्ट्र के बारामती में उस जगह की वीडियो जहां कल एक चार्टर प्लेन क्रैश हो गया था, जिसमें उपमुख्यमंत्री अजीत पवार समेत प्लेन में सवार सभी 5 लोगों की मौत हो गई। DGCA और फोरेंसिक के अधिकारी क्रैश साइट पर जांच कर रहे हैं।
JAN 29, 2026 09:35 IST

Ajit Pawar Death News Updates Live:काटेवाड़ी स्थित उनके आवास पर लाया गया पार्थिव शरीर

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का पार्थिव शरीर उनके अंतिम संस्कार से पहले काटेवाड़ी स्थित उनके आवास पर लाया गया है। उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां बारामती के विद्या प्रतिष्ठान मैदान में चल रही हैं। वहीं इससे पहले एनसीपी प्रमुख अजित पवार के समर्थक मेडिकल कॉलेज के बाहर उनके पार्थिव शरीर को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए जमा हुए थे, जब उन्हें वहां से बाहर ले जाया गया।
JAN 29, 2026 08:45 IST

Ajit Pawar Death News Updates Live:बारामती के विद्या प्रतिष्ठान ग्राउंड में होगा अंतिम संस्कार

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार का अंतिम संस्कार बारामती के विद्या प्रतिष्ठान ग्राउंड में होगा। अजित पवार की बुधवार को एक विमान हादसे में मौत हो गई। उनका विमान बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया जब वह पुणे के पास बारामती हवाईअड्डे पर लैंड करने की कोशिश कर रहा था। बारामती के विद्या प्रतिष्ठान ग्राउंड में अजित पवार के अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही हैं. उनका अंतिम संस्कार सुबह 11 बजे किया जाएगा। अजित पवार के निधन पर महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में तीन दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की है।
JAN 29, 2026 08:08 IST

Ajit Pawar Death News Updates Live:दिवंगत अजित के आवास पर जुटा पवार परिवार

JAN 29, 2026 07:46 IST

Ajit Pawar Death News Updates Live: विद्या प्रतिष्ठान कॉलेज ग्राउंड में होगा अंतिम संस्कार

अजीत पवार का पार्थिव शरीर सुबह करीब 7:30 बजे अस्पताल के बाहर निकाला जाएगा। इसके बाद उन्हें सुबह 8 बजे उनके पैतृक गांव कठेवाड़ी ले जाया जाएगा। वहां से उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए विद्या प्रतिष्ठान कॉलेज ग्राउंड लाया जाएगा।
JAN 29, 2026 06:59 IST

Ajit Pawar Death News Updates Live: पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन करेंगे लोग

महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार का पार्थिव शरीर लोगों के दर्शन के लिए रखा गया है। अहिल्याबाई होल्कर मेडिकल कॉलेज के बाहर एनसीपी के समर्थक जुटे हैं। अंतिम दर्शन के बाद अजित पवार का अंतिम संस्कार होगा। पवार के परिवार में उनकी पत्नी सुनेत्रा और दो बेटे पार्थ और जय हैं। सुनेत्रा राज्यसभा सदस्य हैं। अजित पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने हाल में पुणे और पिंपरी चिंचवड में हुए निकाय चुनाव में अपने चाचा शरद पवार की राकांपा (शप) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था।
JAN 28, 2026 23:46 IST

Ajit Pawar Death News Updates Live: दुर्घटनास्थल पर मलबे से विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद

अजित पवार की विमान दुर्घटना में हुई दुखद मृत्यु के मामले में जांच टीम को बड़ी सफलता मिली है। दुर्घटनास्थल से विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया गया है। जिसे अब DGCA की विशेष जांच टीम अपने कब्जे में लेगी, ब्लैक बॉक्स मिलने के बाद अब उन तकनीकी पहलुओं और पायलटों की आखिरी बातचीत का पता चल सकेगा, जिसके कारण यह भीषण हादसा हुआ।
JAN 28, 2026 21:21 IST

Ajit Pawar Death News Updates Live: अजित पवार को विदाई देने बारामती पहुंचेगा ठाकरे परिवार

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के असामयिक निधन के बाद दुख की इस घड़ी में संवेदना व्यक्त करने के लिए ठाकरे परिवार आज रात ही बारामती पहुंच रहा है। उद्धव ठाकरे और उनके परिवार के सदस्य दिवंगत नेता के परिजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं प्रकट करेंगे।
JAN 28, 2026 20:44 IST

Ajit Pawar Death News Updates Live: 'दुखद मौत हुई है इस पर राजनीति न की जाए' ममता बनर्जी के बयान पर बोले सीएम फडणवीस

पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी के द्वारा उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर दिए गए बयान पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, 'यह बहुत दुखद है। वरिष्ठ नेता शरद पवार ने खुद बहुत स्पष्ट तौर पर कहा है कि एक हादसा हुआ और दुखद मौत हुई है इस पर राजनीति न की जाए। मुझे बहुत दुख है कि हम ऐसी स्थिति में पहुंच गए हैं जहाँ किसी की मौत पर भी इस प्रकार की गंदी और ओछी राजनीति की जा रही है। मुझे बहुत दुख है कि ममता दीदी राजनीति में इतने निचले स्तर पर उतर आई हैं; यह बहुत गलत है। उन्हें ऐसा बयान नहीं देना चाहिए था। महाराष्ट्र के एक बहुत ही लाडले नेता के निधन पर राजनीति करना बहुत गलत है।'
JAN 28, 2026 20:07 IST

Ajit Pawar Death News Updates Live: अजित पवार के अंतिम संस्कार में अमित शाह और नितिन नबीन होंगे शामिल

अजित पवार का अंतिम संस्कार कल सुबह 11 बजे होगा, देश के गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन गुरुवार को बारामती जाएंगे और अजित पवार के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।
JAN 28, 2026 19:02 IST

Ajit Pawar Death News Updates Live: शरद पवार का बयान इसमें राजनीति नहीं होनी चाहिए, यह पूरी तरह हादसा

अजित पवार की मौत पर शरद पवार का बयान सामने आया है, उन्होंने कहा- 'इसमें राजनीति नहीं होनी चाहिए, यह पूरी तरह हादसा हैं और अजित का निधन महाराष्ट्र के लिए नुकसान है।'
JAN 28, 2026 17:27 IST

Ajit Pawar Death News Updates Live: कल होगा अजित पवार का अंतिम संस्कार, पीएम मोदी-गृह मंत्री शाह भी हो सकते हैं शामिल

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने बताया कि अजित पवार का अंतिम संस्कार पूर्वाह्न 11 बजे विद्या प्रतिष्ठान मैदान में होगा। पार्टी के अनुसार अंतिम संस्कार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के शामिल होने की उम्मीद है। अन्य दलों के नेताओं के भी उपस्थित रहने का अनुमान है।
JAN 28, 2026 17:20 IST

Ajit Pawar Plane Crash Live: फोरेंसिक टीम ने उस जगह पर जांच की, जहां अजीत पवार का चार्टर प्लेन क्रैश हो गया था

JAN 28, 2026 16:42 IST

Ajit Pawar Death News Updates Live: राज्यपाल आचार्य देवव्रत, सीएम फड़नवीस, डिप्टी सीएम शिंदे अजीत पवार को अंतिम श्रद्धांजलि देने विद्या प्रतिष्ठान पहुंचे

JAN 28, 2026 16:36 IST

Ajit Pawar Plane Crash Live: नागरिक उड्डयन मंत्री बोले- 'DGCA और AAIB को अलर्ट कर दिया गया है'

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार के प्लेन क्रैश में निधन पर, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने कहा, 'चूंकि यह घटना आज सुबह हुई, इसलिए DGCA और AAIB को अलर्ट कर दिया गया है, और उनके अधिकारियों को घटनास्थल पर आने के लिए कहा गया है। जैसे ही वे पहुंचेंगे, जांच शुरू हो जाएगी। स्थानीय पुलिस को भी घटनास्थल को सुरक्षित करने के लिए सूचित किया गया है, ताकि जांच के लिए ज़रूरी शर्तें बनी रहें... यह मानना ​​अभी भी मुश्किल है कि वह अब नहीं रहे; हम इस पर विश्वास करने को तैयार नहीं हैं। यह चौंकाने वाला है क्योंकि वह जिस तरह के नेता थे। वह सभी आम लोगों, गरीब लोगों से बहुत मज़बूती से जुड़े हुए थे, और वह बहुत सीधे-सादे इंसान थे। वह अपने मन की बात कहते थे, और उन्होंने कई युवा नेताओं को प्रोत्साहित किया। उनके साथ मेरे जो अनुभव रहे हैं, उससे यह मेरे लिए एक व्यक्तिगत नुकसान जैसा लगता है...'
JAN 28, 2026 16:34 IST

Ajit Pawar Death News Updates Live: MNS प्रमुख राज ठाकरे मुंबई में अपने घर से बारामती के लिए रवाना हुए