बेंगलुरु-दिल्ली उड़ान के संचालन से पहले Air India पायलट हो गया 'बेहोश'

एक बयान में एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि उनके एक पायलट के साथ मेडिकल इमरजेंसी हो गई थी, जिसके बाद उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि बेंगलुरु से दिल्ली जाने वाली उड़ान AI2414 के पायलट को 4 जुलाई को मेडिकल इमरजेंसी का सामना करना पड़ा और उसे अस्पताल ले जाया गया। सूत्रो के हवाले से खबर आई कि 4 जुलाई की सुबह बेंगलुरु से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की एक उड़ान में देरी हो गई, क्योंकि उड़ान भरने से कुछ देर पहले पायलट की तबीयत बिगड़ गई और उसे अस्पताल ले जाया गया।

air india

एयर इंडिया उड़ान (फाइल फोटो)

पायलट, जिसे फ्लाइट AI2414 को संचालित करना था, मेडिकल इमरजेंसी के कारण आगे नहीं बढ़ सका। एयरलाइन ने फ्लाइट को संचालित करने के लिए दूसरे पायलट की व्यवस्था की, जो अंततः देरी के बाद रवाना हुई।

End of Feed