टर्बुलेंस से AIR India का फुकेट-दिल्ली प्लेन अचानक 300 फीट आया नीचे, 4 क्रू मेंबर समेत 14 घायल

Phuket to Delhi Air India Flight: फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट AI2379 में हवा में टर्बुलेंस के बाद विमान की दिल्ली में सुरक्षित लैंडिंग हो गई है।

Air India Flight AI2379 Turbulence: थाईलैंड के फुकेत से भारत की राजधानी दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2379 में 4 अगस्त को उड़ान के दौरान क्रूज फेज में अचानक गंभीर टर्बुलेंस (हवा के झटके) की घटना सामने आई। झटके के कारण विमान की ऊंचाई अचानक घटने लगी, जिससे प्लेन में सवार 4 क्रू मेंबर समेत 14 लोगों को चोट आईं। राहत की बात यह है कि विमान ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंडिंग की और सभी यात्रियों को किसी गंभीर परिस्थितियों के सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

एयर इंडिया की फुकेत-दिल्ली फ्लाइट में हवा में भयंकर टर्बुलेंस, ऊंचाई से अचानक नीचे की ओर लगा झटका, यात्री अस्पताल भेजे गए

एयर इंडिया की फुकेत-दिल्ली फ्लाइट में हवा में भयंकर टर्बुलेंस, ऊंचाई से अचानक नीचे की ओर लगा झटका, यात्री अस्पताल भेजे गए

एयर इंडिया ने क्या कहा?

एयर इंडिया के प्रवक्ता द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, इस घटना में किसी भी यात्री या क्रू मेंबर को गंभीर चोट नहीं आई है। जहां विमान के दिल्ली उतरते ही सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित तरीके से विमान से बाहर उतारा गया। बताया गया कि कुछ यात्रियों और क्रू मेंबर्स को मामूली चोटें आई थीं, जिन्हें तुरंत प्राथमिक चिकित्सा और एहतियाती मेडिकल जांच के लिए एयरपोर्ट पर स्थित मेडिकल फैसिलिटी में ले जाया गया है।

End of Feed