इलाहाबाद हाई कोर्ट के हिजाब पर फैसले को लेकर सियासी बयानबाजी तेज, AIMPLB बोला- शीर्ष कोर्ट जाएंगे, कांग्रेस-भाजपा ने क्या कहा, जानें

इलाहाबाद हाई कोर्ट के स्कूल में हिजाब पहनने को लेकर दाखिल याचिका खारिज कर देने के मामले में राजनीतिक और धार्मिक संगठनों की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। इस बीच, AIMPLB ने कहा कि वह इसे लेकर शीर्ष कोर्ट का रुख करेगा।

प्रयागराज के एक निजी स्कूल की छात्रा को स्कूल यूनिफॉर्म के साथ हिजाब पहनने की अनुमति देने वाली याचिका खारिज करने के इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले पर सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है। अब ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) ने संकेत दिया है कि वह इस फैसले को चुनौती देने के लिए शीर्ष अदालत का रुख करेगा। वहीं कांग्रेस और भाजपा की ओर से इस मुद्दे पर अलग-अलग राय सामने आई है।

Allahabad High Court

इलाहाबाद हाईकोर्ट

AIMPLB के सदस्य और धर्मगुरु खालिद रशीद फरंगी महली ने मंगलवार को कहा कि बोर्ड इस मामले से अवगत है और उसे लगता है कि फैसले में कहीं न कहीं भ्रम की स्थिति है। उन्होंने कहा कि हिजाब इस्लाम का अभिन्न हिस्सा रहा है और बोर्ड इस मुद्दे को अदालत के सामने मजबूती से रखेगा।

End of Feed