AI समिट के घोषणापत्र पर 70 से ज्यादा देशों ने किए हस्ताक्षर, वैष्णव बोले- 250 अरब डॉलर के निवेश की प्रतिबद्धता

India AI Summit 2026:​​ सूचना प्रौद्योगिकी (IT) मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि कृत्रिम मेधा (AI) के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सभी प्रमुख देशों ने 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026' के दिल्ली घोषणापत्र पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।

India AI Summit 2026: सूचना प्रौद्योगिकी (IT) मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को कहा कि कृत्रिम मेधा (AI) के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सभी प्रमुख देशों ने 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026' के दिल्ली घोषणापत्र पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। वैष्णव ने कहा कि 70 से अधिक देशों ने पहले ही घोषणापत्र पर हस्ताक्षर कर दिए हैं और शनिवार को यह संख्या 80 के पार हो जाने की संभावना है।

Ashwini Vaishnaw

सूचना प्रौद्योगिकी (IT) मंत्री अश्विनी वैष्णव

घोषणापत्र में कितने देशों ने किए हस्ताक्षर

वैष्णव ने कहा, ''मैं आपके साथ यह भी साझा करना चाहूंगा कि पिछले शिखर सम्मेलन में अंतिम घोषणापत्र पर लगभग 60 देशों ने हस्ताक्षर किए थे। हम पहले ही 70 का आंकड़ा पार कर चुके हैं। हमें विश्वास है कि यह 80 का आंकड़ा पार कर जाएगा। सभी प्रमुख देशों ने पहले ही इस पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।''

End of Feed