Ahmedabad Crash Anniversary: आज भी विमान की आवाज डराती है,मेडिकल स्टूडेंट ने सुनाई दर्दनाक आपबीती

अहमदाबाद विमान हादसे को आज एक साल पूरा हो गया है। पहली बरसी पर बी.जे. मेडिकल कॉलेज के छात्र यश खत्री ने उस भयावह दिन के बारे में अपनी यादें साझा कीं। उन्होंने बताया कैसे वह मेस की दीवार गिरने से वे मलबे में दब गए थे और वहां का मंजर कैसा था।

Ahmedabad Crash Anniversary: 12 जून 2025, जी हां, अहमदाबाद विमान हादसे के उस मनहूस दिन को आज एक साल पूरा हो गया है। लेकिन, उस हादसे के गवाह रहे लोगों के दिलों में वह मंजर ऐसा ताजा है, मानो कल की ही बात है। उस भयावह मंजर के गवाह बी.जे. मेडिकल कॉलेज (BJ Medical College) के छात्र आज भी उस हादसे को भूल नहीं पाए हैं। हादसे के प्रत्यक्षदर्शी और कॉलेज के छात्र यश खत्री ने उस दिन की दहला देने वाली यादों को साझा करते हुए बताया कि कैसे कुछ ही सेकंड में उनकी जिंदगी बदल गई।

Ahmedabad plane Crash Yash Khatri

अहमदाबाद विमान हादसे में बाल-बाल बचे यश खत्री ने बताई आपबीती

यश खत्री, जो हादसे के समय प्रथम वर्ष के छात्र थे और वर्तमान में सेकंड ईयर में पढ़ रहे हैं, ने बताया कि 12 जून 2025 को दोपहर करीब 1:30 बजे वे अपने दोस्तों के साथ कॉलेज की मेस में खाना खा रहे थे। खाना खत्म कर बाहर निकलते समय अचानक तेज धमाके की आवाज सुनाई दी।

End of Feed
Latest News