Ahmedabad Plane Crash: विमान हादसे के बाद घनघनाने लगे फोन, दुखी PM मोदी ने शाह को दिए अहम निर्देश; अहमदाबाद के लिए निकले मंत्री

Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को एयर इंडिया का यात्री विमान क्रैश हो गया। इस विमान में दो पायलट, 10 क्रू समेत 242 लोग मौजूद थे। अहमदाबाद से गैटविक (ब्रिटेन) जा रही उड़ान संख्या एआई 171 का बोइंग 787 विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में चालक दल के 12 सदस्यों सहित 242 लोग सवार थे।

Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को एयर इंडिया का यात्री विमान क्रैश हो गया। इस विमान में दो पायलट, 10 क्रू समेत 242 लोग मौजूद थे। हादसे की जानकारी मिलते ही तत्काल प्रभाव से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से बात की।

PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि पीएम मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह और नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से बात की। उन्होंने उनसे अहमदाबाद जाकर यह सुनिश्चित करने को कहा है कि विमान दुर्घटना के बाद प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता मुहैया कराई जाए।

End of Feed