देश

अहमदाबाद विमान क्रैश: पीएम मोदी ने की अमित शाह से बात, गृह मंत्री ने दिया सीएम पटेल को हर संभव मदद का भरोसा

गुजरात के एयर इंडिया क्रैश मामले पर गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री और पुलिस कमिश्नर से बात की है। शाह ने केंद्र सरकार द्वारा हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

Image

अमित शाह ने की गुजरात के सीएम से बात

Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद हवाई अड्डे के पास मेघानीनगर इलाके में एयर इंडिया का यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस विमान में 200 से अधिक यात्री सवार थे। प्रधानमंत्री मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह और नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से बात की। उन्होंने उनसे अहमदाबाद जाकर यह सुनिश्चित करने को कहा है कि विमान दुर्घटना के बाद प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जाए।

अमित शाह ने की सीएम से बात

इससे पहले गुजरात के एयर इंडिया क्रैश मामले पर गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री और पुलिस कमिश्नर से बात की है। शाह ने केंद्र सरकार द्वारा हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

अग्निशमन अधिकारी जयेश खड़िया ने बताया कि विमान दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद उसमें आग लग गई और आग बुझाने के लिए दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। अहमदाबाद के पुलिस आयुक्त जीएस मलिक ने बताया कि हवाई अड्डे के पास मेघानीनगर इलाके में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

एयर इंडिया ने जारी किया बयान

वहीं, एयर इंडिया ने भी इस पर बयान जारी किया है। एयर इंडिया ने कहा, अहमदाबाद-लंदन गैटविक उड़ान भरने वाली फ्लाइट AI171 आज, 12 जून 2025 को एक दुर्घटना का शिकार हो गई। अभी हम विवरणों का पता लगा रहे हैं और http://airindia.com और हमारे एक्स हैंडल (https://x.com/airindia) पर जल्द से जल्द आगे की अपडेट साझा करेंगे।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article