कांग्रेस के दिल्ली अध्यादेश पर विरोध के बाद AAP का ऐलान- बेंगलुरु में विपक्षी दलों की मीटिंग में शामिल होगी आप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 16, 2023, 06:21 PM IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर राजनीतिक मामलों की समिति में भाग लेने के बाद पार्टी नेता राघव चड्ढा ने कहा कि आम आदमी पार्टी 17 और 18 जुलाई को बेंगलुरु में होने वाली विपक्ष की बैठक में भाग लेगी।

दिल्ली की सत्ताधारी पार्टी आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच 2024 के चुनाव से पहले समझौता होते दिख रहा है। कांग्रेस के दिल्ली अध्यादेश पर AAP को सपोर्ट करने के ऐलान के बाद आम आदमी पार्टी ने कहा है कि वो बेंगलुरु में होने वाली विपक्षी दलों की मीटिंग में शामिल होगी।

End of Feed