Lakshagraha Baghpat: 53 साल बाद हिंदुओं को मिला बागपत लाक्षागृह का मालिकाना हक, सन 70 से चल रहा था मुकदमा

  • Compiled by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 5, 2024, 05:02 PM IST

Lakshagraha Barnawa Baghpat News: यूपी के बागपत में 53 साल से चल रहे एक मुकदमे पर फैसला सुनाते हुए एक कोर्ट ने बागपत के लाक्षागृह का मालिकाना हक हिंदू पक्ष को दे दिया है।

Lakshagraha Barnawa Baghpat News: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में 53 सालों से चल रहे मजार और लाक्षागृह विवाद में आखिरकार कोर्ट का फैसला आ गया है, मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक बताया जा रहा है कि कोर्ट ने मालिकाना हक हिंदू पक्ष को दे दिया है गौर हो कि इस मामले से जुड़े विवाद में मजार और उससे जुड़ी हुई जमीन पर लगातार विवाद चल रहा था।

Lakshagraha Baghpat News

कोर्ट ने बागपत के लाक्षागृह का मालिकाना हक हिंदू पक्ष को दे दिया है

हिंदू पक्ष को यहां पर बने लाक्षागृह और मजार के मामले में मालिकाना हक दिया गया है, बागपत जिले के बरनावा में बने लाक्षागृह (Lakshagraha Barnawa Baghpat) पर पिछले करीब 53 सालों से विवाद चल रहा था, इस मामले में हिंदू पक्ष और मुस्लिम पक्ष की ओर से कोर्ट में मुकदमा चल रहा था, जिसपर फैसला आया है।

End of Feed