Aditya L1: सबसे बड़ी चुनौती को पार करके के लिए भारत का सूर्ययान तैयार, जल्द ही हेलो ऑरबिट में एंट्री करेगा आदित्य एल1

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 25, 2023, 05:05 PM IST

Aditya L1: आदित्य एल1 स्पेसक्राफ्ट पृथ्वी और सूर्य के बीच गुरुत्वाकर्षण संतुलन के बिंदु, लैग्रेंज प्वाइंट 1 (L1) के आसपास हेलो कक्षा में एंट्री करने को तैयार है। अंतरिक्ष यान अपनी यात्रा के अंतिम चरण में है।

Aditya L1: भारत का सूर्य मिशन अपने सबसे कठिन दौर में एंट्री करने वाला है। भारत का आदित्य एल1 जल्द ही उस प्वाइंट पर पहुंच जाएगा, जहां उसे स्थिर रहकर सूर्य पर नजर रखना है, सूरज का अध्ययन करना है। आदित्य एल1 का यह चरण काफी चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है।

aditya l1 near sun

आदित्य एल 1 का सबसे कठिन दौर शुरू (फोटो- ISRO)

End of Feed