झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज का अभिजीत दीपके ने किया विरोध, अस्पताल में भर्ती देवेंद्र नाथ महतो से वीडियो कॉल पर की बात

CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके (Abhijit Deepke) ने वीडियो कॉल कर देवेंद्र नाथ महतो से बात की और उनके आंदोलन का समर्थन किया। दीपके ने लाठीचार्ज को लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन बताते हुए इसकी निष्पक्ष जांच की मांग की है।

झारखंड में अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज की घटना ने तूल पकड़ लिया है। ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके (Abhijit Deepke) ने इस पुलिस कार्रवाई का कड़ा विरोध करते हुए अस्पताल में भर्ती छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो को अपना पूरा समर्थन दिया है। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर से दीपके ने वीडियो कॉल के जरिए महतो से बात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

cjp (4)

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र नाथ महतो से वीडियो कॉल पर की बात (फोटो- PTI & X)

9 दिनों से अनशन पर थे छात्र नेता

छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो पिछले नौ दिनों से लगातार शांतिपूर्ण अनशन पर बैठे थे। प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज में उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि महतो की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है और उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। वीडियो कॉल पर बातचीत के दौरान देवेंद्र नाथ महतो ने बताया कि लाठीचार्ज के तुरंत बाद उनके सीने में तेज दर्द शुरू हुआ, जिसके बाद उनका स्वास्थ्य काफी बिगड़ गया।

End of Feed