Swati Maliwal Case: 'बदसलूकी' की घटना के बाद स्वाति मालीवाल से मिले संजय सिंह, BJP ने उठाए सवाल

Swati Maliwal Misbehaved: आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने बुधवार को आप सांसद स्वाति मालीवाल से मुलकात की है।

KEY HIGHLIGHTS
  1. संजय सिंह ने बुधवार को आप सांसद स्वाति मालीवाल से मुलकात की
  2. केजरीवाल के निजी सहायक बिभव कुमार ने मालीवाल के साथ 'दुर्व्यवहार' किया
  3. दिल्ली सीएम केजरीवाल ने इस मामले पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है

AAP राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने स्वाति मालीवाल पर हमले पर पार्टी की प्रतिक्रिया के अगले दिन उनसे मुलाकात की, आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह (AAP Leader Sanjay Singh) और दिल्ली महिला आयोग की सदस्य वंदना ने नई दिल्ली में आप सांसद स्वाति मालीवाल से मुलाकात की।

Swati Maliwal Misbehaved

संजय सिंह ने AAP सांसद स्वाति मालीवाल से मुलकात की

इससे एक दिन पहले सिंह ने कहा था कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सहायक बिभव कुमार ने मालीवाल के साथ 'दुर्व्यवहार' किया और केजरीवाल ने इस मामले पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया। सिंह के साथ दिल्ली महिला आयोग की सदस्य वंदना भी थीं। मालीवाल DCW की पूर्व अध्यक्ष थीं।

End of Feed