LIVE

आज की ताजा खबर विधानसभा चुनाव परिणाम 2024, Upchunav Results हिंदी न्यूज़ लाइव: दिल्ली में कांस्टेबल की हत्या का आरोपी गिरफ्तार; नॉर्थ इंडिया में ठंड की दस्तक

आज की ताजा खबर महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम 2024 लाइव, Aaj Ki Taza Khabar 23 November 2024, Hindi News Today Vidhan Sabha Chunav Samachar, Upchunav Results Live Updates: महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए मतों की गिनती जारी है। रुझानों में महाराष्ट्र में बीजेपी गठबंधन की आंधी दिख रही है, वहीं झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार दिख रही है। महाराष्ट्र में महायुति बहुमत से काफी आगे दिख रहा है, महाराष्ट्र में 220 सीटों के पार महायुति जा चुका है। मणिपुर के जिरीबाम जिले में शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मेइती समुदाय की तीन महिलाओं और तीन बच्चों सहित नौ लोगों के शवों का अंतिम संस्कार किया गया। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शुक्रवार को 400 के करीब पहुंच गया, जो प्रदूषण के गंभीर स्तर को दर्शाता है। इस बीच, उच्चतम न्यायालय ने चरणबद्ध प्रतिक्रिया कार्य योजना के चौथे चरण (ग्रैप-4) के तहत प्रतिबंधों का सही से क्रियान्वयन नहीं किये जाने पर नाराजगी जताई है।

आज की ताजा खबर विधानसभा चुनाव परिणाम 2024, Upchunav Results हिंदी न्यूज़ लाइव: दिल्ली में कांस्टेबल की हत्या का आरोपी गिरफ्तार; नॉर्थ इंडिया में ठंड की दस्तक

आज की ताजा खबर विधानसभा चुनाव परिणाम 2024, Upchunav Results हिंदी न्यूज़ लाइव: दिल्ली में कांस्टेबल की हत्या का आरोपी गिरफ्तार; नॉर्थ इंडिया में ठंड की दस्तक

  • महाराष्ट्र-झारखंड विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आज, मतगणना जारी
  • विधानसभा चुनावों के साथ-साथ उपचुनावों का भी आएगा आज रिजल्ट
  • दिल्ली की हवा जहरीली बनी हुई है, एक्यूआई 400 के करीब पहुंचा
  • मणिपुर: जिरीबाम में कड़ी सुरक्षा के बीच नौ शवों का अंतिम संस्कार किया गया


Maharashtra Vidhan Sabha Chunav Parinam 2024 Live Updates


Jharkhand Vidhan Sabha Chunav Parinam 2024 Live Updates


ECI Result 2024 Jharkhand, Maharashtra Vidhan Sabha Chunav Result 2024 Live Updates

NOV 23, 2024 17:29 IST

मणिपुर: मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर लगी रोक दो दिन के लिए बढ़ी

मणिपुर सरकार ने सात जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर लगी रोक शनिवार को दो दिन के लिए बढ़ा दी। प्रशासन ने बढ़ती हिंसा के बीच असामाजिक तत्वों को कानून-व्यवस्था के लिए समस्या पैदा करने वाली सूचनाएं फैलाने से रोकने के लिए 16 नवंबर को दो दिन के लिए सेवाएं निलंबित कर दी थीं। तब से इसे कई बार बढ़ाया जा चुका है। गृह विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया, ‘‘राज्य सरकार ने कानून-व्यवस्था की समीक्षा करने के बाद जनहित को ध्यान में रखते हुए इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्वी, काकचिंग, बिष्णुपुर, थौबल, चुराचांदपुर और कांगपोकपी में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं दो दिन के लिए निलंबित रखने का निर्णय लिया है।’’ तीन महिलाओं और तीन बच्चों के शव बरामद होने के चलते राज्य में हिंसा भड़कने के बाद 16 नवंबर को इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई थीं।
NOV 23, 2024 17:18 IST

ललितपुर में 28 किलोग्राम गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

ललितपुर के महरौनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अनुमानित तीन लाख रुपये की कीमत का 28 किलोग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस ने दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार को कस्बे के सुंदरम ढाबे के नजदीक वाहनों के जांच अभियान के दौरान एक कार को रुकवाकर उसकी तलाशी ली गई, जिसमें 28 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि कार सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिनकी पहचान जालौन के निवासी अंकित द्विवेदी (26) और चित्रकूट के निवासी शुभम यादव (24) के रूप में हुई।
NOV 23, 2024 16:42 IST

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और बदमाश के बाद आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके मे दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और बदमाश के बाद आरोपी गिरफ्तार हो गया। आरोपी दीपक ने शुक्रवार देर रात को गोविंदपुरी में पुलिस कांस्टेबल किरण पाल की पेट्रोलिंग के दौरान हत्या की थी। शनिवार तड़के वर्दी में उसका शव गली नंबर 13 में मिला था। जिसपर चाकू से वार करने के निशान भी थे। आरोपी दीपक को डीसीपी संजय सैन की टीम ने गिरफ्तार किया।
NOV 23, 2024 15:39 IST

राजस्थान: युवती के अपहरण के मामले में माता-पिता सहित 9 लोग गिरफ्तार

राजस्थान के बालोतरा जिले में अंतरजातीय प्रेम विवाह करने वाली युवती के अपहरण के मामले में पुलिस ने युवती के माता-पिता सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवती को सुरक्षित छुड़ा लिया है। पुलिस ने बताया कि युवती मंजू शुक्रवार को अपने पति कुलदीप और उसके परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ऑटो रिक्शा में मंदिर जा रही थी तभी उसके माता-पिता और अन्य रिश्तेदार एक वाहन में आए और ऑटो रिक्शा को बीच सड़क पर रुकवाकर उसे खींचकर बाहर निकाल लिया। पुलिस ने बताया कि वे मंजू को जबरन वाहन में अपने साथ ले गए।
NOV 23, 2024 15:37 IST

केदारनाथ सीट पर बीजेपी की आशा नौटियाल ने बनाई जीत की हैट्रिक

उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव में शनिवार को जीत हासिल कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपना कब्जा बरकरार रखा। पार्टी उम्मीदवार और प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष आशा नौटियाल ने कांग्रेस के मनोज रावत को 5,622 मतों से हराया। नौटियाल ने शुरुआती रुझानों में बढ़त हासिल की और अंत तक इसे बरकरार रखा। नौटियाल ने तीसरी बार इस सीट पर जीत हासिल की है। वह 2002 और 2007 में भी केदारनाथ से राज्य विधानसभा के लिए चुनी गई थीं।
NOV 23, 2024 14:44 IST

मुंबई की घाटकोपर पूर्व सीट से भाजपा के पराग शाह को मिली जीत

महाराष्ट्र की घाटकोपर पूर्व सीट से बीजेपी के पराग शाह ने जीत हासिल की है। यह उनकी लगातार दूसरी जीत है। पराग शाह ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की अपनी प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार को 34,999 मतों से हराया है। उन्हें इस चुनाव में 85,388 वोट मिले है, जबकि शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा (एसपी) की राखी जाधव को 50,389 वोट मिले।
NOV 23, 2024 14:30 IST

गाजियाबाद सीट पर बीजेपी जीती

गाजियाबाद विधानसभा सीट की काउंटिंग खत्म हो गई है। इस सीट से भाजपा को जीत मिली है। बीजेपी प्रत्याशी संजीव शर्मा गाजियाबाद से विजयी हुए हैं।

NOV 23, 2024 13:26 IST

मतगणना के दौरान हूटिंग को लेकर भिडे़ बीजेपी और बीएसपी कार्यकर्ता

प्रयागराज में फूलपुर विधानसभा सीट की मतगणना के दौरान हूटिंग को लेकर बीएसपी और बीजेपी के कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। इस दौरान उनके बीच मारपीट शुरू हो गई। फूलपुर विधानसभा के उपचुनाव में दोपहर एक बजे तक 18 राउंड की वोटिंग हो गई है।
NOV 23, 2024 12:51 IST

असम में खड़े ट्रक से वाहन की टक्कर, 5 की मौत

असम के बजाली जिले में रास्ते में खड़े एक ट्रक से वाहन की टक्कर हो गई। जिससे वाहन सवार पांच लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बजाली में हुए हादसे की चपेट में आए लोग रास उत्सव देखने के बाद नलबाड़ी स्थित अपने घर लौट रहे थे। भबानीपुर में उनका वाहन रास्ते में खड़े एक ट्रक से टकरा गया, जिससे पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
NOV 23, 2024 12:43 IST

बिहार उपचुनावः राजग तीन, बसपा एक सीट पर आगे

बिहार की चार विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए शनिवार सुबह आठ बजे से मतगणना जारी है। अब तक के रुझानों में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) तीन सीट और बसपा एक सीट पर आगे है। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार तरारी, इमामगंज और बेलागंज सीट पर राजग के प्रत्याशी तथा रामगढ़ पर बसपा उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं। इसके अनुसार रामगढ़ में आठवें दौर की मतगणना पूरी होने के बाद बसपा के सतीश कुमार यादव 47,005 मत हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अशोक कुमार सिंह से आगे हैं।
NOV 23, 2024 11:37 IST

राजस्थान उपचुनाव: सात सीट में तीन पर भाजपा आगे

राजस्थान में सात विधानसभा क्षेत्रों में हुए उपचुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तीन और विपक्षी कांग्रेस दो सीट पर आगे है, वहीं दो सीट पर भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) ने बढ़त बनाई हुई है। निर्वाचन विभाग के ‘ऐप’ पर 11 बजे तक उपलब्ध जानकारी के अनुसार खींवसर, झुंझूनू व देवली-उनियारा सीट पर भाजपा प्रत्याशी, दौसा और रामगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी तथा चौरासी और सलूंबर सीट पर बीएपी के प्रत्याशी आगे हैं। राज्य की झुंझुनू, रामगढ़, दौसा, देवली-उनियारा, खींवसर, सलूंबर और चौरासी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को मतदान हुआ था।
NOV 23, 2024 10:43 IST

उप्र की नौ विधानसभा सीट के उपचुनाव में सात पर भाजपा गठबंधन और दो पर सपा आगे

उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गयी, जिसमें शुरुआती रुझान में सात सीट पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और दो पर राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी (सपा) आगे है। निर्वाचन आयोग के अनुसार शुरुआत रुझान में मीरापुर में भाजपा सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल तथा कुंदरकी, गाजियाबाद, खैर, मझवां, फूलपुर और कटेहरी में भाजपा आगे है। सपा के उम्मीदवारों ने करहल और सीसामऊ विधानसभा सीट पर बढत बना ली है।
NOV 23, 2024 09:41 IST

केरल की पलक्कड़ विधानसभा सीट पर भाजपा आगे

केरल की पलक्कड़ विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए शनिवार को जारी मतगणना के शुरुआती रुझान के अनुसार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवार सी कृष्णकुमार ने बढ़त बना ली है।
NOV 23, 2024 09:10 IST

राजस्थान विधानसभा उपचुनाव: सात सीट पर मतगणना शुरू

राजस्थान में सात विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना शनिवार सुबह आठ बजे शुरू हो गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। राज्य की झुंझुनू, रामगढ़, दौसा, देवली-उनियारा, खींवसर, सलूंबर और चौरासी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को मतदान हुआ था। निर्वाचन व‍िभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सात जिला मुख्यालयों पर सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। इसके तहत सबसे पहले पोस्टल बैलेट के माध्यम से डाले गए मतों की गणना होगी। सेवा नियोजित मतदाताओं द्वारा तथा होम वोटिंग के जरिए डाले गए मतों की गिनती के लिए क्रमश: 39 और 28 टेबल स्थापित की गई हैं।
NOV 23, 2024 09:09 IST

वायनाड लोकसभा उपचुनाव: शुरुआती रुझानों में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी आगे

केरल की वायनाड लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए मतगणना शनिवार सुबह प्रारंभ हुई जिसके शुरुआती रुझानों में कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) की उम्मीदवार प्रियंका गांधी वाद्रा आगे हैं। मतों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू हुई और सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई।
NOV 23, 2024 08:15 IST

महाराष्ट्र और झारखंड में वोटों की गिनती शुरू

NOV 23, 2024 08:08 IST

झारखंड-महाराष्ट्र में वोटों की गिनती शुरू

झारखंड और महाराष्ट्र में वोटों की गिनती शुरू हो गई है। शुरुआती रुझान आने लगे हैं। महाराष्ट्र में एक सीट पर बीजेपी आगे हैं।
NOV 23, 2024 07:35 IST

झारखंड और महाराष्ट्र में एनडीए की सरकार बन रही है : विजय सिन्हा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर भाजपा एक्टिव मोड में है। बिहार में हाल ही में सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए में शामिल राजनीतिक दलों की एक बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई थी। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर नई दिल्ली में भाजपा की बैठक हुई, जिसमें शामिल होने के लिए बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा पहुंचे थे। इस बैठक के बारे में जानकारी देते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि यह पार्टी की संगठनात्मक रूटिंग बैठक थी। बिहार में 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर इस बैठक में चर्चा हुई है। 'बढ़ता बिहार, बदलता बिहार, विकसित बिहार' के रूप में पूरी संरचना तैयार हो रही है। बिहार के डिप्टी सीएम ने कहा कि झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणाम 23 नवंबर को आ रहे हैं। लेकिन, लोकतंत्र में जनता मालिक है। जिसे जनता का आशीर्वाद मिलेगा। वह नतीजों में सामने आ जाएगा। मैं समझता हूं कि झारखंड में एनडीए और महाराष्ट्र में महायुति की सरकार बन रही है।
NOV 23, 2024 07:32 IST

Imamganj Upchunav Result 2024 Live: इमामगंज सीट पर दांव पर जीतन राम मांझी की प्रतिष्ठा, बहू दीपा पर है दांव

Imamganj Chunav Result, (इमामगंज उपचुनाव परिणाम 2024) By Election Results Today LIVE Updates: हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी के लोकसभा चुनाव जीतने के बाद इमामगंज सीट पर उपचुनाव हुआ। मांझी की पार्टी से संतोष सुमन की पत्नी दीपा मांझी को टिकट मिला। संतोष, जीतन राम के बेटे हैं। यानी कि इस सीट से जीतन राम मांझी की बहू उम्मीदवार हैं। इस सीट पर उनका मुकाबला राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार रौशन मांझी से है। वहीं, जनसुराज पार्टी ने डॉ. जितेंद्र कुमार को अपना उम्मीदवार बनाया। यह सीट त्रिकोणीय लड़ाई में फंसी हुई है। इस सीट पर जीतन राम मांझी की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी हुई है। यहां पढ़ें पल-पल के अपडेट
NOV 23, 2024 07:28 IST

Majhawan Upchunav Result 2024 Live: पिता की हार का बदला लेंगी ज्योति बिंद या फिर सुचिस्मिता मौर्य मारेंगी मोर्चा

Majhawan UP Chunav Result, (मझवां उपचुनाव परिणाम 2024) By Election Results Today LIVE Updates: उत्तर प्रदेश की जिन 9 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव हुए थे, उनमें से एक मिर्जापुर की मझवां सीट भी है। इस सीट पर मुकाबला रोचक है क्योंकि यहां से भाजपा ने साल 2017 में जीत दर्ज करने वाली सुचिस्मिता मौर्य को चुनावी मैदान में उतारा है, जबकि विपक्षी गठबंधन INDIA की तरफ से समाजवादी पार्टी ने ज्योति बिंद को उम्मीदवार बनाया है। साल 2017 में सुचिस्मिता मौर्य ने ज्योति बिंद के पिता रमेश बिंद को हराकर यह सीट भाजपा की झोली में डाली थी। 2022 में भाजपा ने यह सीट अपनी सहयोगी निषाद पार्टी को दे दी थी। आज यानी शनिवार 23 नवंबर को मतगणना हो रही है और देखना होगा कि इस मार मझवां के वोटरों ने किस उम्मीदवार पर अपना प्यार लुटाया है। यहां देखें पल-पल के अपडेट