21 मार्च 2025 हिंदी न्यूज: तमिलनाडु में किसानों का 'रेल रोको' प्रदर्शन, AAP ने की राज्य प्रभारियों की नियुक्ति
21 मार्च 2025 हिंदी न्यूज: कर्नाटक में कई दलों के विधायकों ने आरोप लगाया कि कर्नाटक में राजनीतिक लक्ष्य हासिल करने के लिए हनी ट्रैप (मोहपाश में फंसाना) के प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने विपक्ष के दावों का समर्थन किया और ऐसे मामलों की उच्चस्तरीय जांच का आश्वासन दिया। सहकारिता मंत्री के एन राजन्ना ने सदन को बताया कि राज्य में 48 लोग हनी ट्रैप के शिकार हुए हैं और उनके अश्लील वीडियो प्रसारित किए गए हैं।
21 मार्च 2025 हिंदी न्यूज: तमिलनाडु में किसानों का 'रेल रोको' प्रदर्शन, AAP ने की राज्य प्रभारियों की नियुक्ति
हिंसा के बाद पहली बार नागपुर दौरे पर जाएंगे फडणवीस
SC कॉलेजियम ने दिल्ली हाई कोर्ट के जज के खिलाफ शुरू की जांच
पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के वरिष्ठ जीएम गिरफ्तार
क्रिकेट मैच के दौरान विवाद के बाद हिंसक झड़प, आठ लोग घायल
मणिपुर के राहत शिविर में नौ वर्षीय बच्ची मृत मिली, दुष्कर्म की आशंका
राज्यसभा में उठा न्यायाधीश के आवास से नकदी बरामद होने का मुद्दा
रमेश ने कहा, ‘‘आज सुबह, हमने दिल्ली उच्च न्यायालय के एक न्यायाधीश के आवास पर भारी मात्रा में नकदी पाए जाने के चौंकाने वाले मामले के बारे में पढ़ा।’’ उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले, 50 सांसदों ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के एक न्यायाधीश द्वारा की गई कुछ टिप्पणियों के संबंध में सभापति को एक नोटिस सौंपा था।
अमेरिकी अदालत ने भारतीय छात्र के निर्वासन पर रोक लगाई
सूरी के वकील ने पहले दाखिल एक अदालती दस्तावेज में लिखा था कि सूरी को सोशल मीडिया पर किए गए उसके पोस्ट और उसकी पत्नी की ‘‘फलस्तीनी पहचान’’ के कारण निशाना बनाया गया।
हिरासत में लिया गया भारतीय बदर खान सूरी वाशिंगटन स्थित ‘जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी’ के ‘एडमंड ए वाल्श स्कूल ऑफ फॉरेन सर्विस’ में ‘अलवलीद बिन तलाल सेंटर फॉर मुस्लिम-क्रिस्चियन अंडरस्टैंडिंग’ में शोधार्थी है।
महाराष्ट्र के ठाणे में घर में घुसकर वृद्ध महिला की हत्या
लग्जरी कारों के टायर गायब करता था ये गैंग, मुठभेड़ में गिरफ्तार
नागपुर हिंसा मामले में अब तक कुल 91 लोग गिरफ्तार
पटना में मशहूर मिठाई निर्माता Harilal's के ठिकानों पर IT की छापेमारी, डायरेक्टर गिरफ्तार
पटना में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, दही गोप हत्याकांड का आरोपी घायल
जैसे ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू की, अपराधियों ने फायरिंग कर दी। इसके जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। दोनों ओर से जमकर गोलीबारी हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से आरोपी सोनू घायल हो गया, जबकि अन्य करीब छह अपराधी मौके से फायरिंग करते हुए फरार हो गए। घायल आरोपी सोनू को इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया है। वहीं, फरार अपराधियों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
