ताजा खबर, 9 दिसंबर 2025 हिंदी न्यूज़: बिहार में जीत के लिए पीएम मोदी का सम्मान...सोनिया गांधी को अदालत ने जारी किया नोटिस...पढ़ें आज की अहम खबरें
ताजा खबर, 9 दिसंबर 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़, संसद का शीतकालीन सत्र, वंदे मातरम पर चर्चा, इंडिगो उड़ान संकट के मुख्य समाचार Latest News in Hindi: 'वंदे मातरम्' के 150 वर्ष पूरे होने पर संसद में विशेष चर्चा आयोजित हो रही है। सोमवार को लोकसभा में हुई विस्तृत चर्चा के बाद, अब मंगलवार को राज्यसभा में भी राष्ट्रीय गीत पर विशेष चर्चा होगी। वहीं, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मंगलवार को निचले सदन में चुनाव सुधारों पर चर्चा की शुरुआत करेंगे।
विपक्ष मानसून सत्र से ही मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर चर्चा कराए जाने की मांग करता आ रहा था लेकिन सरकार ने कहा कि एसआईआर की जगह चुनाव सुधारों पर चर्चा होनी चाहिए। वहीं, महायुति महाराष्ट्र में निकाय चुनाव साथ मिलकर लड़ेगा। सोमवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के बीच बंद कमरे में करीब डेढ़ घंटी चली बैठक में इस पर फैसला हुआ।
उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को संकेत दिया कि वह कनाडा से कृषि आयात, खासकर भारतीय चावल और उर्वरक पर नए टैरिफ लगा सकते हैं, क्योंकि दोनों देशों के साथ व्यापार वार्ता बिना किसी बड़ी प्रगति के जारी है। ट्रंप ने यह टिप्पणी व्हाइट हाउस में एक बैठक के दौरान की। जानिए देश दुनिया की अहम खबरें-
ताजा खबर, 9 दिसंबर 2025 हिंदी न्यूज़: बिहार में जीत के लिए पीएम मोदी का सम्मान...सोनिया गांधी को अदालत ने जारी किया नोटिस...पढ़ें आज की अहम खबरें
मप्र:वक्फ के नाम पर 40,000 वर्ग फुट सरकारी जमीन पर किया गया ‘अवैध कब्जा' हटाया
इंडिगो उड़ान व्यवधान से बड़े घोटाले की बू आती है: अरविंद केजरीवाल
शाहरुख खान न्यूयॉर्क टाइम्स की 67 सबसे ‘स्टाइलिश' लोगों की सूची में शामिल
शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, मुनाफा वसूली से सेंसेक्स 436 अंक टूटा
बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 436.41 अंक यानी 0.51 प्रतिशत गिरकर करीब दो सप्ताह के निचले स्तर 84,666.28 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्स 719.73 अंक लुढ़ककर 84,382.96 पर आ गया था। बड़े निजी बैंकों, तेल और आईटी शेयरों में उल्लेखनीय गिरावट आई।
भारतीय कंपनियां जनवरी-मार्च में भर्ती योजना के मामले में वैश्विक स्तर पर दूसरे स्थान परः सर्वेक्षण
कश्मीर में कड़ाके की ठंड, कई इलाकों में तापमान हिमांक बिंदु से नीचे रहा
देश बांग्लादेशियों, रोहिंग्याओं का हरगिज नहीं है, SIR के बाद बाहर करेंगे: जायसवाल
उन्होंने लोकसभा में चुनाव सुधारों पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि बिहार एसआईआर में 35 लाख लोग ऐसे मिले, जिन्होंने फॉर्म 6 भरा ही नहीं।
जायसवाल ने कहा, 'हो सकता है वे बिहार से बाहर गये हों, या यह भी हो सकता है कि वे बांग्लादेशी रोहिंग्या हों जिन्होंने डर से इसे नहीं भरा और यही चीज हमारे बिहार के साथियों को काफी पीड़ा देता है। उन्हें डर है कि यदि बिहार में इतने हैं तो बंगाल में कितने होंगे। इसी ‘वोट पॉलिटिक्स’ के लिए वे चिंतित हैं।'
