आज की ताजा खबर, 9 दिसंबर 2024 हिंदी न्यूज़: आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए जारी की दूसरी लिस्ट; सीरियाई राष्ट्रपति अल-असल को रूस ने दी शरण
आज की ताजा खबर लाइव, 9 दिसंबर 2024 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद देश छोड़ने के बाद रूस पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति पुतिन ने अल-असद को राजनीतिक शरण दी है। क्रेमलिन के सूत्रों ने भी बताया है कि सीरियाई राष्ट्रपति व उनका परिवार रूस में है। बता दें, रविवार को विद्रोहियों ने सीरिया की सरकार गिरा दी और राजधानी दमिश्क पर कब्जा कर लिया था। वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने दो दिवसीय दौरे पर मॉस्को पहुंच गए हैं। वह यहां अपने समकक्ष के साथ बैठक करेंगे, साथ ही INS तुशील को भी नौसेना में शामिल करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान व हरियाणा का दौरा करेंगे। हरियाणा के पानीपत में वह एलआईसी की ‘बीमा सखी योजना’ की शुरुआत करेंगे। आगे पढ़ें देश-दुनिया की बड़ी खबरों के अपडेट्स...
आज की ताजा खबर, 9 दिसंबर 2024 हिंदी न्यूज़: आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए जारी की दूसरी लिस्ट; सीरियाई राष्ट्रपति अल-असल को रूस ने दी शरण
