LIVEताजा खबर, 09 अगस्त 2023: भारत ने पाकिस्तान को रौंदा,लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर शाह ने दिया जबाव

ताजा खबर, 09 अगस्त 2023: भारत ने पाकिस्तान को रौंदा,लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर शाह ने दिया जबाव
लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर बहस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले- आजादी के बाद पीएम मोदी की सरकार ही ऐसी है जिसने सबसे ज्यादा लोगों का भरोसा जीता, पीएम मोदी जनता के बीच सबसे लोकप्रिय नेता हैं, भारत का महत्वाकांक्षी तीसरा चंद्र मिशन चंद्रयान-3 चांद के और करीब पहुंच गया है। बुधवार को कक्षा में नीचे लाए जाने की एक और सफल प्रक्रिया से गुजरने के साथ ही चांद की सतह के और नजदीक आ गया। संसद में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भाषण को लेकर आज संग्राम मच गया। राहुल ने मणिपुर हिंसा को लेकर आज मोदी सरकार पर सीधे हमला बोला और कहा कि इस सरकार ने मणिपुर में हिंदुस्तान की हत्या की है, भारत माता की हत्या की है। राहुल के भाषण के दौरान जबरदस्त हंगामा मचा रहा। संसद के मानसून सत्र के तहत आज राहुल गांधी ने लोकसभा में जोरदार भाषण दिया। उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा से लेकर मणिपुर हिंसा तक पर बात की। राहुल गांधी ने कहा, भाजपा के लोगों ने मणिपुर में हिंदुस्तान की हत्या की है। उन्होंने भारत माता को मार डाला। वहीं, पीएम मोदी ने क्विट इंडिया मुहिम के तहत बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि भारत परिवारवाद, तुष्टीकरण और भ्रष्टाचार से मुक्ति चाहता है। इसके अलावा रूस ने मास्को की ओर से किए गए ड्रोन हमले को नाकाम कर दिया। वहीं लैंड स्लाइड के चलते अमरनाथ यात्रा फिलहाल रोक दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही रास्ता साफ होगा यात्रा फिर से शुरू कर दी जाएगी। आगे पढ़ें देश-दुनिया की बड़ी खबरों के अपडेट्स...
Tarot Card Reading, 9 August 2023: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
बिहार में BJP की नई कार्यकारिणी का गठन
भाजपा के सूत्रों की मानें तो चौधरी (बिहार के एक शक्तिशाली ओबीसी राजनीतिक परिवार से नाता रखते हैं) ने यह सुनिश्चित करने की कोशिश की है कि पार्टी की नई टीम के आधे से अधिक सदस्य अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और दलित समुदाय से हों।
पढें पूरी खबर MP चुनाव से पहले मलखान सिंह बने कांग्रेसी
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले बुधवार (नौ अगस्त, 2023) को पूर्व डकैत मलखान सिंह समेत 1200 लोग कांग्रेस में शामिल हो गए। सूबे की राजधानी भोपाल में पूर्व सीएम कमलनाथ की मौजूदगी में उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।
पढें पूरी खबर India vs Pakistan Hockey : भारत ने पाकिस्तान को 4-0 से रौंदा, कप्तान हरमनप्रीत रहे जीत के हीरो
रत ने पाकिस्तान को एशियन चैंपियनशिप 2023 के आखिरी लीग मुकाबले चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 4-0 के अंतर से मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
पढें पूरी खबर6 साल के रिश्ते में सहमति से सेक्स को नहीं कह सकते रेप
कर्नाटक हाई कोर्ट ने बेंगलुरु के शख्स के खिलाफ एक महिला के लगाए आरोपों को खारिज कर दिया जिसमें आरोप लगाया गया था कि छह साल तक रिश्ते में रहने के बाद युवक शादी के वादे से मुकर गया।
पढ़ें पूरी खबर Manipur में कैसे भड़की हिंसा और क्यों नहीं हटाए गए मुख्यमंत्री?
गृह मंत्री ने कहा कि मणिपुर की घटना शर्मनाक है, लेकिन उस पर राजनीति करना उससे भी ज्यादा शर्मनाक है, सरकार की मंशा वहां जनसांख्यिकी में बदलाव करने की कतई नहीं है, ऐसे में सभी पक्षों को मिलकर उस राज्य में शांति बहाली की अपील करनी चाहिए।
पढ़ें पूरी खबरUPA तो अच्छा नाम था फिर INDIA क्यों करना पड़ गया?
लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तमाम मुद्दों पर बात रखी उन्होंने सदन में कहा कि- 'UPA योजना बनाता है, NDA काम करता है..लॉकडाउन में गरीबों को अन्न मुहैया कराया, देश की जनता मोदी जी के साथ खड़ी है'।
पढें पूरी खबरICC World Cup 2023: भारत-पाकिस्तान महामुकाबले सहित 9 मैचों के कार्यक्रम में हुआ बदलाव
भारत की मेजबानी में 5 अक्टूबर से आयोजित होने वाले आईसीसी विश्व कप 2023 के कार्यक्रम के 9 मैचों में बदलाव किया गया है। आईसीसी ने इस बदलाव पर मुहर लगाते हुए नए सिरे से कार्यक्रम जारी कर दिया है। भारत पाकिस्तान के बीच 15 अक्टूबर को खेले जाने वाले महामुकाबले अब 14 अक्टूबर को खेला खेला जाएगा।
पढ़ें पूरी खबर'इस सदन में एक ऐसे नेता जिनको 13 बार लॉन्च किया गया और 13 ही बार फेल हुए'
लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान गृहमंत्री अमित शाह बोले- 'इस प्रस्ताव में विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं.. अविश्वास प्रस्ताव पर किसी को विश्वास नहीं',
पढें पूरी खबरस्वीडन, डेनमार्क नहीं अब इस मुस्लिम देश में 1-2 नहीं बल्कि जलाए गए 45 कुरान
इस्लामिक धर्म कुरान (Quran) को एक पवित्र किताब माना गया है, गौर हो कि स्वीडन में हाल ही में कुरान जलाने की अपमानजनक घटना हुई थी जिसके विरोध में दुनिया के सभी इस्लामिक देशों ने इसकी घोर निंदा की थी वहीं एक बार फिर ऐसा ही मामला सामने आया है।
पढ़ें पूरी खबर 'इस प्रस्ताव में विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं'
लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान गृहमंत्री अमित शाह बोले- 'इस प्रस्ताव में विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं.. अविश्वास प्रस्ताव पर किसी को विश्वास नहीं'
चांद की सतह के और नजदीक आया चंद्रयान-3
भारत का महत्वाकांक्षी तीसरा चंद्र मिशन चंद्रयान-3 चांद के और करीब पहुंच गया है। बुधवार को कक्षा में नीचे लाए जाने की एक और सफल प्रक्रिया से गुजरने के साथ ही चांद की सतह के और नजदीक आ गया।
पढें पूरी खबरG20 Summit in Delhi: लोगों को घर पर रहने के लिए सलाह, स्कूल और ऑफिस हो सकते हैं बंद
अगले महीने राजधानी में जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन से पहले चार दिनों तक दिल्ली के स्कूल और कार्यालय बंद रह सकते हैं या ऑनलाइन हो सकते हैं। सूत्रों का दावा है कि 8 सितंबर से 11 सितंबर के बीच कार्यालयों को ऑनलाइन तरीके से काम करने के लिए कहा जा सकता है,
पढें पूरी खबरRahul Flying Kiss: नए विवाद में फंसे राहुल
संसद में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भाषण को लेकर आज संग्राम मच गया। राहुल ने मणिपुर हिंसा को लेकर आज मोदी सरकार पर सीधे हमला बोला और कहा कि इस सरकार ने मणिपुर में हिंदुस्तान की हत्या की है,
पढें पूरी खबर स्मृति ईरानी ने किया पलटवार
भाजपा सांसद स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर पलटवार किया। उन्होंने कहा, भारत माता की मौत वाले बयान पर उन्हें माफी मांगनी चाहिए। राहुल गांधी ने कहा, विदेश में उन्होंने भारत का अपमान किया।
लोगोंं ने मुझसे मेरी यात्रा का मकसद पूछा- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा, लोगों ने मेरी भारत जोड़ो यात्रा का मकसद पूछा। मुझे नहीं मालूम था कि मैंने यात्रा क्यों शुरू की , लेकिन मेरी यात्रा अभी तक जारी है।
आज दिल से बोलूंगा- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा, आज मेरे भाषण से भाजपा को डरने की जरूरत नहीं है। मैं आज दिमाग से नहीं दिल से बोलूंगा।
यात्रा पर बोले राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा 130 दिन तक मैंने यात्रा की। मैं समुद्र के तट बर्फीली पहाड़ तक चला।
अडानी पर बोलने से भाजपा को परेशानी- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने संसद में कहा, अडानी पर बोलने से भाजपा को परेशानी हुई। इसलिए आज मैं उतना आक्रमण नहीं करूंगा।
संसद में राहुल गांधी का भाषण
संसद में राहुल गांधी अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने कहा अडानी पर बोलने से भाजपा को परेशानी हुई। आज किसी को घबराने की जरूरत नहींं है, क्योंकि मैं अडानी पर बोलने नहीं जा रहा हूं।
गोपाल कांडा के घर ED की रेड
गुरुग्राम में पूर्व मंत्री व विधायक गोपाल कांडा के घर व दफ्तर पर ED ने रेड मारी है। जानकारी के मुताबिक, ईडी के अधिकारी गोपाल कांडा की कंपनी MDLR के दफ्तर और घर में मौजूद हैं। सुबह छह बजे से छापेमारी चल रही है।