MP Elections 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले बुधवार (नौ अगस्त, 2023) को पूर्व डकैत मलखान सिंह समेत 1200 लोग कांग्रेस में शामिल हो गए। सूबे की राजधानी भोपाल में पूर्व सीएम कमलनाथ की मौजूदगी में उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।
उन्होंने अपनी बड़ी मूंछों पर ताव देते हुए मीडिया के सामने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में वह ग्वालियर-चंबल क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को उखाड़ फेकेंगे।
हालांकि, वह हमेशा अन्याय के खिलाफ लड़े और उन्होंने भाजपा के लिए प्रचार किया था। सिंह ने सत्तारूढ़ भाजपा के शासन पर महिलाओं के खिलाफ अपराधों को नियंत्रित करने में विफल रहने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि भाजपा नेताओं ने लोगों में आतंक पैदा किया है।
कांग्रेस की ओर से जारी एक प्रेस रिलीज में कहा गया कि शिक्षा विभाग के पूर्व अधिकारी संतोष शर्मा भी 1,200 समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल हुए। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं।
