इस्लामिक धर्म कुरान (Quran) को एक पवित्र किताब माना गया है, गौर हो कि स्वीडन में हाल ही में कुरान जलाने की अपमानजनक घटना हुई थी जिसके विरोध में दुनिया के सभी इस्लामिक देशों ने इसकी घोर निंदा की थी वहीं एक बार फिर ऐसा ही मामला सामने आया है। इस दफा ये केस किसी यूरोपियन देश से ना आकर बांग्लादेश ( Quran Burning in Bangladesh) जो एक मुस्लिम देश है वहां से सामने आया है।
45 कुरान को आग के हवाले कर दिया
कुरान को जलाने की खबर बांग्लादेश के सबसे रूढ़िवादी हिस्सों में से एक सिलहट के उत्तर पूर्वी शहर से आई है जहां दो लोगों ने मिलकर 45 कुरान को आग के हवाले कर दिया, मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक कुरान जलाने वाले आरोपियों का नाम नूरुर रहमान और महबूब आलम है, कुरान जलाने की घटना पर उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि कुरान की सभी किताब बेहद ही पुरानी थीं। साथ ही कुछ कुरान की छपाई में गलतियां भी थीं।
घटना के बाद बांग्लादेश में बवाल हो गया
इस घटना के बाद बांग्लादेश में बवाल हो गया और कुरान जलाने के विरोध में हजारों लोगों ने उग्र विरोध प्रदर्शन किया, बांग्लादेशी पुलिस ने बताया कि मुस्लिम बहुल बांग्लादेश में कुरान जलाए जाने के बाद हजारों लोग विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।
लोगों की भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस और रबर की गोलियां छोड़ी गईं बताते हैं कि विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बाच हुई झड़प में 14 पुलिसकर्मी घायल हो गए।
