LIVE
आज की ताजा खबर, Aaj ki Taza Khabar 8 March, 2023: देश के कोने-कोने में होली की धूम
Aaj ki Taza Khabar 8 March, 2023: हैपी होली! भारत में आज (आठ मार्च, 2023) रंगों का त्यौहार होली जमकर मना। उत्तर प्रदेश के मथुरा-वृंदावन से लेकर राजस्थान के पुष्कर और मध्य प्रदेश के इंदौर समेत देश के कोने-कोने में इस पर्व की धूम देखने को मिली। इस बीच, त्रिपुरा में माणिक साहा मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। सुबह 11 बजे राज्यपाल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। वहीं, कांग्रेस के पूर्व चीफ और पार्टी सांसद राहुल गांधी के बयान पर फिलहाल घमासान जारी है। बीजेपी के गिरिराज सिंह ने उनको जुबानी तौर पर घेरा है, जबकि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की गिरफ्तारी टल चुकी है और आज वह लाहौर में बड़ी रैली करेंगे। आइए, जानते हैं कि आज की क्या हैं बड़ी और अहम खबरें:
MAR 08, 2023 19:53 IST
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री पहुंचे गुजरात
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस (Prime Minister of Australia) भारत पहुंच चुके हैं। अल्बनीस विशेष विमान से बुधवार को अहमदाबाद पहुंचे, जिसके बाद उन्होंने साबरमती आश्रम का दौरा किया। यहां उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। पढ़ें पूरी खबर
MAR 08, 2023 18:57 IST
दिल्ली के भजनपुरा में भरभराकर गिरी बिल्डिंग
होली के दिन आज दिल्ली में एक हादसा हो गया। भजनपुरा के विजय पार्क में अचानक एक बिल्डिंग भरभराकर गिर गई और यहां लोगों की चीख-पुकार मच गई। इस घटना के बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्य शुरू कर दिया। पढ़ें पूरी खबर
MAR 08, 2023 14:10 IST
...जब साधना पर बैठे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल
MAR 08, 2023 14:08 IST
मुंबईः नौसेना के हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग, तीन कर्मी बचाए गए
भारतीय नौसेना के एक हेलीकॉप्टर को बुधवार को मुंबई के तट पर आपात स्थिति में उतारा गया और इसमें सवार तीन कर्मियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इस आधुनिक ‘लाइट हेलीकॉप्टर’ (एएलएच) ने नियमित उड़ान भरी थी और तट के निकट उतरा। अधिकारी ने बताया कि नौसेना के गश्ती विमान द्वारा तत्काल यह सुनिश्चित किया गया कि चालक दल के तीन सदस्यों को हेलीकॉप्टर से सुरक्षित बाहर निकाला जाए। उनका कहना है कि इस घटना की जांच के आदेश दे दिए गए है।
MAR 08, 2023 14:06 IST
मेघालय: एनपीपी के थॉमस ए संगमा ने विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया
नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के वरिष्ठ नेता एवं सत्तारूढ़ मेघालय लोकतांत्रिक गठबंधन (एमडीए) के उम्मीदवार के तौर पर थॉमस ए संगमा ने विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। विधानसभा अध्यक्ष को बृहस्पतिवार को चुना जायेगा। विधानसभा के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि तुराल सीट से विधायक थॉमस ने मंगलवार को नामांकन दाखिल किया। उन्होंने बताया कि अब तक अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र नामांकन पत्र दाखिल किया गया है। कोनराड के. संगमा के नेतृत्व वाले एमडीए को 44 विधायकों का समर्थन प्राप्त है जिसमें एनपीपी के 25 विधायक शामिल हैं।
MAR 08, 2023 14:03 IST
ईडी के समक्ष पेश होने के लिए जारी समन पर कानूनी राय लेंगे : कविता
दिल्ली आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा बुधवार को समन जारी किए जाने के बाद भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के. कविता ने कहा कि वह जांच एजेंसी के साथ पूरा सहयोग करेंगी। उन्होंने साथ ही कहा कि वह ईडी के समक्ष पेश होने को लेकर कानूनी राय लेंगी क्योंकि उनका 10 मार्च को महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में राष्ट्रीय राजधानी में धरना-प्रदर्शन का कार्यक्रम है। कविता ने आरोप लगाया कि यह उन्हें ‘धमकाने का हथकंडा’ है और बीआरएस इसके आगे नहीं झुकेगी। जारी बयान में कविता ने दावा किया कि 10 मार्च को महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रस्तावित अनशन के मद्देनजर ईडी ने उन्हें नौ मार्च को पेश होने का निर्देश दिया।
MAR 08, 2023 13:32 IST
MAR 08, 2023 13:31 IST
MAR 08, 2023 13:30 IST
MAR 08, 2023 13:30 IST
सिसोदिया को तिहाड़ जेल की ‘विपश्यना प्रकोष्ठ' में नहीं रखा जा रहा : भारद्वाज
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने बुधवार को आरोप लगाया कि पार्टी नेता मनीष सिसोदिया को तिहाड़ जेल में अन्य कैदियों के साथ रखा जा रहा है और उन्हें ‘विपश्यना प्रकोष्ठ’ में रखने से इनकार कर दिया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘ मनीष सिसोदियों को जेल के विपश्यना प्रकोष्ठ में रखने का अनुरोध किया गया था जिसकी मंजूरी अदालत ने दी थी, लेकिन इसके बावजूद उन्हें जेल संख्या एक में अन्य अपराधियों के साथ रखा जा रहा है। केंद्र को इसका जवाब देना चाहिए।’’ दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री सिसोदिया आबकारी घोटाले में आरोपी हैं और उन्हें तिहाड़ जेल में वरिष्ठ नागरिकों की कोठरी में रखा गया है।
MAR 08, 2023 12:56 IST
MAR 08, 2023 12:25 IST
राजनाथ के घर पर होली समारोहः US के वाणिज्य मंत्री ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा
अमेरिकी वाणिज्य मंत्री जीना रायमोंडो बुधवार को यहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आधिकारिक आवास पर होली समारोह में शामिल हुईं। रायमोंडो इस समय भारत के दौरे पर हैं। सिंह ने अपने आवास पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी रक्षा मंत्री के आवास पर होली समारोह में शामिल हुए।
MAR 08, 2023 12:21 IST
माणिक साहा ने दूसरे कार्यकाल के लिए त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता माणिक साहा ने बुधवार को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने रतनलाल नाथ, प्राणजीत सिंघा रॉय, सांतना चकमा, टिंकू रॉय और बिकाश देबबर्मा सहित आठ और मंत्रियों को भी शपथ दिलाई। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा के साथ-साथ असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा भी शामिल थे। कुल मिलाकर, भाजपा के आठ और उसके सहयोगी दल आईपीएफटी के एक सदस्य को मंत्रिमंडल में...पढ़ें, पूरी खबर।
MAR 08, 2023 10:57 IST
गुजरात: कच्छ जिले में भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये, कोई हताहत नहीं
गुजरात के कच्छ जिले में बुधवार की तड़के भूकंप के झटके महसूस किये गये। भूकंप की तीव्रता 3.3 मापी गई। भूकंप विज्ञान अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) ने यह जानकारी दी। गांधीनगर स्थित आईएसआर द्वारा अपनी वेबसाइट पर साझा की गई जानकारी के अनुसार भूकंप के झटके तड़के तीन बजकर 42 मिनट पर महसूस किये गये और भूकंप का केंद्र कच्छ जिले के भचाऊ शहर से लगभग 10 किलोमीटर दूर उत्तर-पूर्वोत्तर (एनएनई) में 24.6 किमी की गहराई में स्थित था। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप से किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
MAR 08, 2023 10:22 IST
MAR 08, 2023 10:17 IST
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: सरकार महिला सशक्तीकरण के लिए काम करती रहेगी: मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बुधवार को भारत की प्रगति में महिलाओं की भूमिका की सराहना की और कहा कि उनकी सरकार महिला सशक्तीकरण के लिए काम करती रहेगी। मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर, हमारी नारी शक्ति की उपलब्धियों के लिए उन्हें सलाम। हम भारत की प्रगति में महिलाओं की भूमिका की बहुत सराहना करते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारी सरकार महिला सशक्तीकरण को आगे बढ़ाने के लिए काम करती रहेगी।’’ प्रधानमंत्री ने उपलब्धि हासिल करने वाली उन महिलाओं का संकलन भी ट्विटर पर साझा किया जिनकी जीवन यात्रा का ‘मन की बात’ कार्यक्रम में जिक्र किया गया था।
MAR 08, 2023 10:16 IST
MAR 08, 2023 10:15 IST
MAR 08, 2023 10:14 IST
...तो यूं हुई थी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की परंपरा
महिला दिवस के मौके पर अपनी रिश्तेदारों, सहेलियों और सहयोगी महिलाओं को शुभकामना संदेश भेजने के साथ ही कार्ड, चॉकलेट, फूल और अन्य उपहार देने की तैयारियां जोरों पर हैं। हालांकि, इस बात से बहुत ज्यादा लोग वाकिफ नहीं हैं कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस आखिर क्यों और कब से मनाया जाता है। दरअसल साल 1908 में एक महिला मजदूर आंदोलन की वजह से महिला दिवस मनाने की परंपरा की शुरूआत हुई। इस दिन 15 हज़ार महिलाओं ने नौकरी के घंटे कम करने, बेहतर वेतन और कुछ अन्य अधिकारों की मांग को लेकर न्यूयॉर्क शहर में प्रदर्शन किया था। एक साल बाद सोशलिस्ट पार्टी ऑफ़ अमेरिका ने इस दिन को पहला राष्ट्रीय महिला दिवस घोषित किया। वर्ष 1910 में कोपनहेगन में कामकाजी महिलाओं का एक अन्तरराष्ट्रीय सम्मेलन हुआ, जिसमें इस दिन को अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के तौर पर मनाने का सुझाव दिया गया और धीरे-धीरे यह दिन दुनिया भर में अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में लोकप्रिय होने लगा। इस दिन को अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मान्यता 1975 में मिली, जब संयुक्त राष्ट्र ने इसे एक ‘विषय’ के साथ मनाने की शुरूआत की।
MAR 08, 2023 10:11 IST
शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 37 पैसे टूटकर 82.29 पर आया
विदेशी बाजार में अमेरिकी डॉलर की मजबूती और घरेलू शेयर बाजारों में नकारात्मक रुख के चलते रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 37 पैसे की गिरावट के साथ 82.29 रुपये के स्तर पर आ गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोर होकर 82.25 पर खुला और फिर पिछले बंद के मुकाबले 37 पैसे की गिरावट दर्ज करते हुए 82.29 पर आ गया। रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 81.92 पर बंद हुआ था। इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.18 प्रतिशत बढ़कर 105.80 पर आ गया। इससे पहले मंगलवार को होली के अवसर पर शेयर बाजार और मुद्रा बाजार बंद थे।
