8 दिसंबर 2024 हिंदी न्यूज़: सीरिया में तख्तापलट के बाद राष्ट्रपति अल-असद की प्लेन क्रैश में मौत; शंभू बॉर्डर पर पुलिस और किसानों के बीच टकराव
8 दिसंबर 2024 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: उत्तर प्रदेेश की राजधानी लखनऊ में तीन जगहों पर बम की सूचना से हड़कंप मच गया। यहां हुसैनगंज मेट्रो स्टेशन, चारबाग व आलमबाग पर बम होने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। तलाशी में अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिलाहै। वहीं, अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसान आज एक बार फिर दिल्ली कूच करेंगे। किसानों को रोकने के लिए प्रशासन की ओर से सख्त व्यवस्थाएं की गई हैं। बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार बंद होने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब उपद्रवियों ने ढाका में इस्कॉन मंदिर को आग के हवाले कर दिया, यहां कई मूर्तियों को भी तोड़ा गया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आज भाजपा सभी विधानसभा क्षेत्रों में परिवर्तन यात्रा निकालेगी। सीरिया में व्रिदेाही तख्तापलट की कोशिश कर रहे हैं, यहां विद्रोहियों ने कई शहरों पर कब्जा कर लिया है। आगे पढ़ें देश-दुनिया की बड़ी खबरों के अपडेट्स...
8 दिसंबर 2024 हिंदी न्यूज़: सीरिया में तख्तापलट के बाद राष्ट्रपति अल-असद की प्लेन क्रैश में मौत; शंभू बॉर्डर पर पुलिस और किसानों के बीच टकराव
