
आज की ताजा खबर: Aaj Ki Taza Khabar, 7 अक्टूबर 2023: कर्नाटक में पटाखे की दुकान में लगी भीषण आग, एयर इंडिया ने रद्द की तेल अवील की फ्लाइट
आज की ताजा खबर (Aaj ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ लाइव 7 अक्टूबर 2023 और बड़ी खबरें: हमास आतंकियों ने इजराइल पर हमला कर दिया है। इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ट्वीट किया, "हम युद्ध में हैं।" वहीं इजराइल के रक्षा मंत्री ने शनिवार को कहा कि आतंकवादी समूह हमास ने इजराइल के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया है। उन्होंने दावा किया कि इस युद्ध में इजराइल जीतेगा। तेल अवीव में इजराइली सैन्य मुख्यालय में मंत्रिमंडल की बैठक के बाद रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने चेतावनी दी कि हमास ने आज सुबह दक्षिणी और मध्य इजराइल में रॉकेट हमला करके बड़ी गलती की है। हमास के रॉकेट हमले में एक महिला की मौत हो गई और 16 अन्य लोग घायल हुए हैं। रक्षा मंत्री के कार्यालय से जारी एक बयान के मुताबिक, रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने आईडीएफ की आवश्यकताओं के अनुसार आरक्षित सैनिकों के मसौदे को मंजूरी दे दी है। यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 7 अक्टूबर (सोमवार) की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार :