आज की ताजा खबर, सात दिसंबर, 2022: दिल्ली में लगाए गए मोदी-शाह के फोटो, पर जीत...AAP को MCD चुनाव में बहुमत मिलने पर बोले संजय सिंह

  • Edited by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Dec 7, 2022, 02:44 PM IST

आज की ताजा खबर सात दिसंबर 2022, Aaj Ki Taza Khabar, Hindi News, Hindi Samachar Today Updates: दरअसल, दिल्ली में चार दिसंबर को नगर निगम के लिए चुनाव हुआ था। इस बार 50.48 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। एमसीडी में मौजूदा समय में 250 वार्ड हैं, जबकि इस चुनाव में 1,349 उम्मीदवार मैदान में हैं।

आज की ताजा खबर, सात दिसंबर, 2022: राज्यसभा के अध्यक्ष जगदीप धनखड़ से कहते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सदन में कहा- हमारे उपराष्ट्रपति किसान पुत्र हैं और उन्होंने सैनिक स्कूल में पढ़ाई की है। इस प्रकार वह जवानों और किसानों के साथ घनिष्ठ रूप से जुड़े हैं। इस बीच, दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के परिणामों के लिए वोटों की गिनती फिलहाल जारी है। इससे पहले, वाम मोर्चा के अध्यक्ष बिमान बोस ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को लेकर कहा है- दीदी राजस्थान के अजमेर गईं। वहां चादर चढ़ाई। पुष्कर भी गईं...अच्छा किया, पर उन्हें और एक काम करना चाहिए था...जो लोग पाप करते हैं, वे सरोवर में स्नान कर अपने पाप धोते हैं तो उन्हें सरोवर में स्नान कर अपने पाप धोने चाहिए थे। पढ़ें, आज की ताजा और बड़ी खबरें:

7 december 2022 taza khabar

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (क्रिएटिवः अभिषेक गुप्ता)

BJP की 'डर्टी पॉलिटिक्स' काम न आई, केजरीवाल ही मोदी के विकल्प- सिंह

दिल्ली नगर निगम (MCD)चुनाव में आम आदमी पार्टी बड़ी जीत के करीब है। चुनाव नतीजों से आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता उत्साहित हैं। अब तक के चुनाव रुझानों से करीब-करीब साफ हो गया है कि एमसीडी में इस बार केजरीवाल की पार्टी काबिज होगी। चुनाव नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि चुनाव में...पढ़ें, पूरी खबर।

RBI ने फिर दिया बड़ा झटका, दोबारा महंगा होगा लोन लेना

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास (Governor Shaktikanta Das) ने 7 दिसंबर को साल 2022 की आखिरी द्विमासिक मौद्रिक नीति (RBI MPC) के फैसलों का ऐलान किया। महंगाई के बीच आरबीआई के सामने इकोनॉमी को गति देने सहित कई चुनौतियां हैं। केंद्रीय बैंक ने रेपो रेट (Repo Rate) को फिर से बढ़ाने का फैसला लिया है। एमपीसी ने 5:1 के बहुमत से इस बढ़ोतरी का ऐलान किया है। रेपो रेट (Repo Rate) 35 आधार अंक बढ़ाकर 6.25...पढ़ें, पूरी खबर।

End of Feed