
आज की ताजा खबर, 6 नवंबर 2023 LIVE: जेल से सरकार चलाएंगे अरविंद केजरीवाल!, दिल्ली में ऑड-ईवन फिर से लागू
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 6 नवंबर 2023 और बड़ी खबरें LIVE: दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए दिल्ली सरकार ने ऑड-ईवन (Odd-Even) फॉर्मूले को लागू करने का फैसला किया है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने सोमवार को इसके बारे में घोषणा की। राय ने कहा कि राजधानी में वायु प्रदूषण को देखते हुए 13 से 20 नवंबर तक वाहनों के लिए ऑड-ईवन व्यवस्था लागू रहेगी वहीं दिल्ली इस वक्त जानलेवा प्रदूषण से जूझ रही है। हालात इतने गंभीर हो गए हैं कि इसे दुनिया के सबसे प्रदूषित शहर का तमगा मिल चुका है। एक्यूआई (AQI) के मामले में दिल्ली दुनिया का नंबर वन शहर बन चुका है। आईक्यू एयर (IQAir) के मुताबिक, इस वक्त दिल्ली दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बन गया है उधर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधानसभा चुनाव के लिए जोधपुर के सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया वहीं महादेव एप केस में सीएम भूपेश बघेल का बयान आया सामने कहा- 'मैं शुभम सोनी से ना मिला ना ही जानता हूं उधर इजराइल हमास में जारी जंग के बीच अमेरिकी विदेश सचिव एंटनी ब्लिंकन तुर्की पहुंच गए हैं, वे यहां कई अधिकारियों से मुलाकात कर सकते हैं, आगे पढ़ें देश-दुनिया की बड़ी खबरों के ताजा अपडेट्स...