नोएडा

Greater Noida West Metro:ग्रेनो मेट्रो के काम में आ रहीं अड़चनें, नए रूट के लिए शासन से मांगी मंजूरी!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 6, 2023, 11:34 PM IST

सेक्टर-51 से ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-2 तक का रूट प्रस्तावित है, जिसमें 5 स्टेशन हैं जिसमें नोएडा में सेक्टर-122 और सेक्टर-123 जबकि ग्रेनो वेस्ट के क्षेत्र में सेक्टर-4 ,ईकोटेक-12 और सेक्टर-2 की लोकेशन चिह्नित है, वहीं इस कॉरिडोर की लंबाई 9.605 किमी होगी।

Image

सेक्टर-51 से ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-2 तक का रूट प्रस्तावित है

ग्रेनो वेस्ट मेट्रो के शुरू होने में अभी भी काफी अड़चने सामने आ रही है, अब ब्लू लाइन मेट्रो के सेक्टर-61 में दोनों लाइन को कॉमन प्लैटफॉर्म देकर चलाने की संभावनाओं पर काम हो रहा है। एक्वा लाइन विस्तार के तहत ब्लू लाइन से कॉमन प्लेटफॉर्म के जरिये एक्वा लाइन के कॉरिडोर को जोड़ा जाएगा। इसके लिए केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने दिल्ली मेट्रो से नए रूट पर विचार करने को कहा था नए रूट के अध्ययन के लिए दिल्ली मेट्रो को एक माह का समय दिया गया।

मीडिया रिपोर्टो के मुताबिक बताते हैं कि नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने प्रक्रिया आगे बढ़ा दी है, शासन में प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास को पत्र भेजकर मेट्रो कॉरपोरेशन ने रूट बदलने की मंजूरी मांगी है।

वहीं NMRC ने नया रूट जो ब्लू लाइन मेट्रो के सेक्टर-61 में दोनों लाइन को कॉमन प्लैटफॉर्म देकर निकालने की तैयारी है उसकी प्राइमरी स्टडी करवाई है ऐसा कहा जा रहा है।

ग्रेनो वेस्ट मेट्रो का काम शुरू होने में समय और लगेगा

ध्यान रहे कि केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने भी डीएमआरसी से नए रूट पर व‍िचार करने को कहा था, माना जा रहा है कि अगर नए रूट पर विचार करने के बाद काम को लेकर सहमति बनती है तो ऐसे में ग्रेनो वेस्ट मेट्रो का काम शुरू होने में समय और लगेगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article