क्रिकेट

Bangladesh vs Sri Lanka,World Cup 2023, Match Highlights: बांग्लादेश ने श्रीलंका को विश्व कप में दी पहली बार मात

BAN vs SLWorld Cup 2023, Match Highlights: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में सोमवार को खेले गए मुकाबले में बांग्लादेश ने श्रीलंका को 3 विकेट से मात देकर दूसरी जीत दर्ज की।

Image

श्रीलंका vs बांग्लादेश

Photo : Times Now Digital

BAN vs SL, World Cup 2023, Match Highlights: विश्व कप 2023 में बांग्लादेश ने पहली बार श्रीलंका को मात दी। नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में जीत के लिए श्रीलंका ने जीत के लिए बांग्लादेश के सामने 283 रन का लक्ष्य रखा था। जिसे बांग्लादेश ने 53 गेंद और 3 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया। मैच में एंजेलो मैथ्यूज का टाइम आउट होना सबसे अहम मुद्दा रहा। जिसमे खेल भावना के मुद्दे को फिर से हवा दी। यह बांग्लादेश की मौजूदा विश्व कप में दूसरी जीत है। बांग्लादेश की टीम विश्व कप के इतिहास में पहली बार श्रीलंका को मात देने में सफल हुई है। इससे पहले खेले गए तीनों मुकाबले श्रीलंका की झोली में गए थे।

ऐसी रही श्रीलंका की पारी

टीम ने शुरुआत में ही तीन विकेट गंवा दिए। हालांकि बाद में उन्होंने शानदार वापसी की और सदीरा समरविक्रमा और चरिथ असलंका ने शानदार साझेदारी की।सदीरा के विकेट के बाद खूब बवाल मचा। एंजेलो मेथ्यूज आए और हेलमेट बदलने के चक्कर में उन्हें देरी हो गई ऐसे में बांग्लादेश के कप्तान की अपील पर वे टाइम्ड आउट करार दे दिए गए। इसके बावजूद असलंका आहत नहीं हुए वे अपनी पारी को आगे बढ़ाते गए और शानदार शतक जड़ा। उनका दुशमंता चमीरा ने भी शानदार साथ निभाया। इन दोनों की पार्टनर्शिप के चलते टीम इस स्कोर तक पहुंच पाई।

श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डी सिल्वा, महीश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, कासुन राजिथा, दिलशान मदुशंका

बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): तंजीद हसन, लिट्टन दास, नजमुल हुसैन शान्तो, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमुदुल्लाह, शाकिब अल हसन (कप्तान), तौहीद हृदोय, मेहदी हसन मिराज, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम

BAN vs SL Head to Head: कौन किसपर भारी?

बांग्लादेश और श्रीलंका एकदिवसीय प्रारूप में 53 बार आमने-सामने हुए हैं, जिसमें श्रीलंका ने आमने-सामने की लड़ाई में 42-9 की बढ़त हासिल की है। टीमों के बीच कोई बराबरी का मुकाबला नहीं हुआ है, जबकि दो मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला है।

दिल्ली का प्रदूषण कर सकता है परेशान

बांग्लादेश और श्रीलंका का मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में किया जा रहा है। राजधानी दिल्ली में फिलहाल प्रदूषण ने लोगों को परेशान कर रखा है। इसका असर खिलाड़ियों पर भी दिख रहा है। श्रीलंका और बांग्लादेश दोनों ने अपनी नेट प्रेक्टिस रद्द कर दी थी। ऐसे में ये देखना होगा कि मैच पर इसका कितना असर पड़ेगा।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article