इलेक्शन

Telangana Congress 3rd List: तेलंगाना चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी सूची, KCR के खिलाफ रेवंत रेड्डी को टिकट

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 6, 2023, 11:10 PM IST

Telangana Congress 3rd List: कांग्रेस ने इस लिस्ट में कुल 16 उम्मीदवारों की घोषणा की है। जिसमें निजामाबाद अर्बन से मोहम्मद सबीर अली को टिकट दिया गया है।

Image

तेलंगाना सीएम केसीआर के खिलाफ रेवंत रेड्डी लड़ेंगे चुनाव (फोटो- revanthofficial)

Telangana Congress 3rd List: तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में तेलंगाना कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रेवंत रेड्डी को सीएम केसीआर के खिलाफ कामारेड्डी से उम्मीदवार बनाया है।

केसीआर के खिलाफ रेवंत रेड्डी

कांग्रेस ने इस लिस्ट में कुल 16 उम्मीदवारों की घोषणा की है। जिसमें निजामाबाद अर्बन से मोहम्मद सबीर अली को टिकट दिया गया है। पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, कामारेड्डी से रेवंत रेड्डी को उम्मीदवार बनाया गया है। इस सीट पर मुख्यमंत्री केसीआर भी चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट के अलावा मुख्यमंत्री अपनी परंपरागत सीट गजवेल से भी चुनाव लड़ रहे हैं। रेवंत रेड्डी भी दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्हें पहले कोडांगल विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित किया गया था।

बीआरएस को घेरने की तैयारी

कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को कड़ी चुनौती देने और मुख्यमंत्री केसीआर को आक्रामक तरीके से घेरने की रणनीति के तहत प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को उनके खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए कहा गया है। कांग्रेस उम्मीदवारों की तीसरी सूची में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद शब्बीर अली का भी नाम है जिन्हें निजामाबाद शहर से उम्मीदवार बनाया गया है।

दो उम्मीदवार बदले गए

पार्टी की तीसरी सूची में कुल 16 नाम है, लेकिन दो सीटों पर उम्मीदवार बदले गए हैं। कांग्रेस तेलंगाना की कुल 119 सीटों में से 114 पर अपने उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। तेलंगाना में 119 विधानसभा सीट के लिए एकल चरण में 30 नवंबर को मतदान होगा, जबकि मतगणना तीन दिसंबर को होगी।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article