5 जनवरी 2025 हिंदी न्यूज़: बिहार BPSC प्रिलिम्स परीक्षा रद्द करने की मांग का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ क्षेत्र में पुलिस और नक्सली मुठभेड़ में 4 नक्सली ढेर
5 जनवरी 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: BPSC की 70वीं प्रिलिम्स परीक्षा को रद्द कराने की मांग का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। याचिकाकर्ता के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री से इस मामले पर जल्द सुनवाई की मांग की है। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावितअबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई इसकी शुरुआत उस वक्त हुई जब नक्सलियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। चार जिलों की डीआरजी के साथ एसटीएफ की संयुक्त पार्टी दक्षिण अबूझमाड़ क्षेत्र में रवाना हुई थी।मुठभेड़ में 4 नक्सली ढेर हो गए हैं वहीं 1 जवान भी शहीद हुआ है, चारों के शव को पुलिस ने बरामद कर लिया है इस गोलीबारी में दंतेवाड़ा डीआरजी का जवान सन्नू कारम शहीद हो गया है, नक्सलियों के पास से AK 47 और SLR जैसे ऑटोमेटिक हथियार मिले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार 5 जनवरी को दोपहर करीब 12:15 बजे दिल्ली में 12200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। अमेरिका के NSA जेक सुलिवन आज अपने 2 दिवसीय दौरे के लिए भारत आएंगे।
5 जनवरी 2025 हिंदी न्यूज़: बिहार BPSC प्रिलिम्स परीक्षा रद्द करने की मांग का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ क्षेत्र में पुलिस और नक्सली मुठभेड़ में 4 नक्सली ढेर
