ताजा खबर 4 फरवरी 2025 हिंदी समाचार : स्वीडन के ऑरेब्रो में स्कूल पर हुए हमले में 5 लोगों को गोली लगी, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी पर दोहरी मुसीबत, फतेहपुर में दो मालगाड़ियों की भिड़ंत
ताजा खबर 4 फरवरी 2025 हिंदी समाचार : दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी मानहानि के मामले में मुश्किल में फंस गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट ने मंगलवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को भाजपा के एक नेता की याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें उनके खिलाफ मानहानि का मामला खारिज कर दिया गया था। सीएम ने आरोप लगाया था कि भाजपा ने आप विधायकों को तोड़ने का प्रयास किया था। जस्टिस विकास महाजन ने कहा कि प्रतिवादी को नोटिस जारी करें वहीं उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में दो मालगाड़ियों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई जिसके तत्काल बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया है। भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी। अमेरिका की एक न्यायाधीश ने संघीय अनुदान और ऋण रोकने के अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासनिक फैसले पर अस्थायी रूप की अवधि बढ़ा दी है। कुछ गैर-लाभकारी समूहों ने कहा था कि वे अब भी वह अनुदान और ऋण पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं जिसका उनसे वादा किया गया था। इसके बाद न्यायाधीश ने यह फैसला किया।
ताजा खबर 4 फरवरी 2025 हिंदी समाचार : स्वीडन के ऑरेब्रो में स्कूल पर हुए हमले में 5 लोगों को गोली लगी, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी पर दोहरी मुसीबत, फतेहपुर में दो मालगाड़ियों की भिड़ंत
