LIVE
आज की ताजा खबर: Aaj Ki Taza Khabar, 31 मार्च 2023: बिहार-बंगाल में हिंसा
आज की ताजा खबर (Aaj ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 31 मार्च 2023 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 31 मार्च (शुक्रवार) की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार: बिहार और पश्चिम बंगाल में रामनवमी के जुलूस निकालने के दौरान हिंसा भड़क उठी है। बंगाल में हावड़ा और बिहार में नालंदा और सासाराम में हिंसा भड़की है। इन इलाकों में धारा 144 लागू कर दी गई है।
APR 01, 2023 00:00 IST
चेन्नई सुपर किंग्स से खिलाफ गुजरात टाइटन्स की जीत
IPL 2023 Live Cricket Score, GT vs CSK TATA IPL 2023 Live Score Online Today Match Updates: आईपीएल के 16वें सीजन के पहले मैच में गुजरात ने चेन्नई को 5 विकेट से हरा दिया। गुजरात के सामने जीत के लिए 179 रन का लक्ष्य था जो उसने 5 विकेट खोकर 4 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। तेवतिया 15 और राशिद खान ने नाबाद 10 रन बनाए। गुजरात की तरफ से सर्वाधिक 63 रन की पारी खेली। इससे पहले चेन्नई से पहले बल्लेबाजी करते हुए रुतुराज गायकवाड़ की 92 रन की पारी के दम पर 178 रन बनाए और गुजरात के सामने 179 रन का लक्ष्य रखा। यह आईपीएल में गुजरात की चेन्नई के खिलाफ लगातार तीसरी जीत थी। पढ़ें पूरी खबर
MAR 31, 2023 22:45 IST
सासाराम के बाद अब नालंदा में भड़की हिंसा
Bihar Ram Navami Violence: बिहार में राम नवमी के अवसर पर सासाराम के बाद अब नालंदा में हिंसा भड़क उठी है। दो गुटों के बीच जमकर पथराव हुआ है, जिसमें कई लोग घायल हो गए। पढ़ें पूरी खबर
MAR 31, 2023 22:08 IST
गुजरात टाइटंस को ओपनिंग मैच में लगा झटका
Tata Ipl 2023, Kane Williamson injured : आईपीएल 2023 का रोमांच मुकाबला शुक्रवार की शाम से शुरू हो गया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। यह मुकाबला डिफेंडिंग चैम्पियन के लिए अच्छा नहीं रहा, क्योंकि मैच के दौरान टीम के अनुभवी खिलाड़ी केन विलियम्सन कैच लेने के दौरान चोटिल हो गए और उनको बीच मैच से बाहर जाना पड़ा। पढ़ें पूरी खबर
MAR 31, 2023 21:37 IST
कराची में भगदड़
Pakistan News: पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर कराची में मुफ्त आटे के लिए इतने लोग पहुंच गए कि भगदड़ मच गई, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई है। जिसमें कई महिलाएं भी शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर
MAR 31, 2023 20:54 IST
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ा
Business News: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार (India Forex Reserves) 5.977 अरब डॉलर बढ़कर 578.78 अरब डॉलर पर पहुंच गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इससे पिछले सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 12.8 अरब डॉलर बढ़कर 572.8 अरब डॉलर पर पहुंच गया था। पढ़ें पूरी खबर
MAR 31, 2023 19:04 IST
उमर रियाज ने Rashmi Desai संग रिलेशनशिप पर तोड़ी चुप्पी
बिग बॉस 15 से उमर रियाज (Umar Riaz) को घर -घर में पहचान मिली थी। शो में उमर के गेम को दर्शकों ने खूब पसंद किया थ। बिग बॉस में करण कुंद्रा और उमर रियाज की दोस्ती को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। घर में बाहर आज भी करण और उमर के बीच अच्छी बॉन्डिंग है। दोनों अक्सर साथ में स्पॉट होते हैं। इसके अलावा वो प्रतीक सहजपाल की वजह से भी चर्चा में रहते थे। इस शो के बाद उमर की पॉपुलैरिटी काफी बढ़ गई। उमर इन दिनों म्यूजिक वीडियो में नजर आ रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर
MAR 31, 2023 18:32 IST
बिहार के सासाराम में रामनवमी पर भड़की हिंसा
Ram Navami Violence: देश के कई राज्यों में राम नवमी के अवसर पर हिंसा देखने को मिली है। पश्चिम बंगाल, गुजरात के अब बिहार में बवाल शुरू हो गया है। बिहार के सासाराम जिल में भयंकर आगजनी देखने को मिली है। हिंसा के बाद सासाराम में धारा 144 लगा दी गई है। पढ़ें पूरी खबर
MAR 31, 2023 18:04 IST
IPL 2023 का आगाज
आज शाम 6 बजे IPL 2023 का आगाज हो गया। ओपनिंग सेरेमनी में रश्मिका मंदाना, तमन्ना भाटिया और अरिजीत सिंह परफॉर्म करेंगे। आईपीएल का 16वां सीजन आज से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ओपनिंग मैच डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। जहां एक तरफ गुजरात के सामने अपनी ट्रॉफी को डिफेंड करने की बड़ी चुनौती होगी तो वहीं सीएसके की टीम पिछला सीजन भुलाकर एक नए जोश के साथ मैदान पर उतरेगी। लाइव अपडेट यहां
MAR 31, 2023 17:49 IST
बिहार में नहीं बढ़ेगा बिजली का दाम-नीतीश सरकार का ऐलान
Bihar Electricity Bill: बिहारवासियों को नीतीश कुमार ने बड़ा तोहफा दे दिया है। कुछ दिनों पहले जो बिजली के बिल बढ़ाने की बात कही जा रही थी, उसका अब जनता पर बोझ नहीं पड़ेगा। नीतीश सरकार ने ऐलान किया है कि बिजली के दाम नहीं बढ़ेंगे। नीतीश कुमार के इस ऐलान के बाद डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सरकार के फैसले की तारीफ करते हुए इसे जनता और किसानों के हक में लिया गया फैसला बताया। पढ़ें पूरी खबर
MAR 31, 2023 17:08 IST
अरविंद केजरीवाल को झटका
PM Narendra Modi Degree Row: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री से जुड़े मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक को तगड़ा झटका लगा है। ऐसा इसलिए, क्योंकि शुक्रवार (31 मार्च, 2023) को गुजरात हाईकोर्ट ने केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) के उस सात साल पुराने आदेश को खारिज कर दिया, जिसमें गुजरात विश्वविद्यालय (जीयू) को सीएम केजरीवाल को पीएम मोदी की डिग्री के बारे में जानकारी देने का निर्देश दिया गया था। पढ़ें पूरी खबर
MAR 31, 2023 14:53 IST
आज की ताजा खबर 31 मार्च 2023 LIVE: समय से पहले सिद्धू हो सकते हैं रिहा
MAR 31, 2023 12:37 IST
आज की ताजा खबर 31 मार्च 2023 LIVE: मच्छर भगाने वाला क्वॉइल बना काल
MAR 31, 2023 07:42 IST
आज की ताजा खबर 31 मार्च 2023 LIVE: इंदौर मंदिर हादसा अपडेट
MAR 31, 2023 07:41 IST
आज की ताजा खबर 31 मार्च 2023 LIVE: आज से आईपीएल का आगाज
MAR 31, 2023 06:36 IST
आज की ताजा खबर 31 मार्च 2023 LIVE: बिहार विधानपरिषद के लिए मतदान
बिहार विधान परिषद की पांच सीटों के लिए मतदान हो रहा है।
MAR 31, 2023 06:35 IST
आज की ताजा खबर 31 मार्च 2023 LIVE: पुलिस कस्टडी में मनीष कश्यप
यूट्यूबर मनीष कश्यप को तमिलनाडु की कोर्ट ने तीन दिन की पुलिस कस्टडी में भेजने का आदेश दिया है।
MAR 31, 2023 06:32 IST
आज की ताजा खबर 31 मार्च 2023 LIVE: चिली में भूकंप
चिली में भूकंप के जबरदस्त झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर 6.2 मापी गई तीव्रता
MAR 31, 2023 06:31 IST
आज की ताजा खबर 31 मार्च 2023 LIVE: दिल्ली के सीएम करेंगे समीक्षा बैठक
दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सीएम अरविंद केजरीवाल समीक्षा बैठक करेंगे।
MAR 31, 2023 06:29 IST
आज की ताजा खबर 31 मार्च 2023 LIVE: इंदौर हादसे में 34 की मौत
इंदौर मंदिर हादसे में अबतक 34 शवों के बरामदगी की खबर है। इस बीच 18 लोगों को बचाया गया है।
