क्राइम

UP Crime News: माता-पिता पर था शक, बेटे ने 47 बार कैंची घोंपकर ले ली जान; भाई-बहन देखते रहे Live Murder

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 31, 2023, 10:00 PM IST

UP Crime News: अलीगढ़ की पुलिस रिपोर्ट में कहा गया है कि एएमयू में बीकॉम द्वितीय वर्ष के छात्र मोहम्मद गुलामुद्दीन ने अपने माता-पिता, मोहम्मद इशाक (60) और शहजादी बेगम (58) की हत्या कर दी। ये लोग क्वार्सी में किराए के मकान में रहते थे मोहम्मद इशाक स्थानीय मस्जिद के इमाम थे।

Image

UP Crime news: अलीगढ़ में बेटे ने माता-पिता की हत्या की (प्रतीकात्मक फोटो- Pixabay)

UP Crime News: यूपी के अलीगढ़ में एक बेटे ने ही अपने माता-पिता को कैचियों से गोद-गोदकर मारा डाला। इतनी बेरहमी से इस शख्स ने मां-बाप का कत्ल किया है कि लाश को देखकर हर कोई सहम जाए।

38 सेकंड में 47 बार हमला

घटना अलीगढ़ के जाकिर नगर के क्वार्सी इलाके की है। यहां अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के एक 24 वर्षीय छात्र को अपने माता-पिता की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। दावा किया गया है कि युवक ने 38 सेकंड में अपने पिता को 47 बार चाकू मारा था।

पुलिस ने क्या कहा

पुलिस रिपोर्ट में कहा गया है कि आरोपी मोहम्मद गुलामुद्दीन ने अपने माता-पिता, मोहम्मद इशाक और शहजादी बेगम की हत्या कर दी है। ये लोग क्वार्सी में किराए के मकान में रहते थे। उनके अन्य तीन बच्चे थे। मोहम्मद इशाक स्थानीय मस्जिद के इमाम थे।

वीडियो वायरल

गुरुवार को सोशल मीडिया पर 38 सेकंड का एक वीडियो क्लिप सामने आया, जिसमें युवक अपने माता-पिता को एक कमरे में लगातार कैंची घोंपते हुए देखा जा सकता है। खिड़की के बाहर इकट्ठे हुए पड़ोसियों युवक से उसके माता-पिता को बख्श देने की गुहार लगाते हुए भी देखे जा सकते हैं। वीडियो इतना विभत्स है कि उसे हम यहां दिखा नहीं सकते हैं।

मां-बाप पर शक

मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला, युवक की सौतेली मां थी। माता-पिता पर युवक को शक था कि वो उसे मारने की कोशिश में हैं। इसलिए वो अपने पिता से भी नफरत करता था। गुरुवार रात को मां से किसी बात पर सौतेले बेटे का झगड़ा हो गया, जिसके बाद आरोपी ने मां के सिर पर हथौड़ा मार दिया, जिससे मां की मौत हो गई, पिता जब रोकने आया तो उनपर कैंची से बेटे ने हमला कर दिया।

भाई-बहन के सामने हत्या

इस घटना के समय आरोपी के भाई-बहन बाहर सो रहे थे। माता-पिता की चीख सुनकर उनकी नींद खुल गई। वो जब जगे तो उनके सामने ही भाई ने माता-पिता को मार डाला।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article