दुनिया

Pakistan News: कराची में फ्री का आटा लेने उमड़ी थी भीड़, मच गई भगदड़; 11 की मौत

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 31, 2023, 09:22 PM IST

Pakistan News: पाकिस्तान इस समय भारी संकट का सामना कर रहा है। कहा जा रहा है कि पाकिस्तान का दिवाला निकल चुका है। पाकिस्तान के लोगों के पास खाने के लिए रोटी तक नहीं है। जरूरी वस्तुओं की कीमतें आसमान पर हैं और वहां की सरकार कर्ज चुकाने में असमर्थ है।

Image

Pakistan News: कराची में भगदड़

Photo : AP

Pakistan News: पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर कराची में मुफ्त आटे के लिए इतने लोग पहुंच गए कि भगदड़ मच गई, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई है। जिसमें कई महिलाएं भी शामिल हैं।

मिली जानकारी के अनुसार कराची में शुक्रवार को मुफ्त राशन वितरण अभियान के दौरान मची भगदड़ में महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पाकिस्तान के डॉन न्यूज ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि कराची के सिंध इंडस्ट्रियल एंड ट्रेडिंग एस्टेट (SITE) क्षेत्र में एक निजी कंपनी में कर्मचारियों के परिवारों के बीच जकात के वितरण के दौरान भगदड़ में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए।

एक बयान में, केमारी पुलिस ने हताहतों की संख्या की पुष्टि की और कहा कि मृतकों और घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस सर्जन डॉ. सुमैया सैयद ने बताया कि अब्बासी शहीद अस्पताल में सात महिलाओं और दो लड़कों समेत नौ शव लाए गए हैं। केमरी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) फिदा हुसैन जनवारी ने बताया कि एफके डाइंग कंपनी ने जकात बांटने के लिए अपने कर्मचारियों के परिवारों को आमंत्रित किया था।

इस सूचना के बाद "सैकड़ों महिलाएं" राशन लेने के लिए आ गईं। जिसके बाद भारी भीड़ को देखते हुए डर से कंपनी के कर्मचारियों ने कारखाने के दरवाजे बंद कर दिए। वहीं कंपनी के अंदर सही व्यवस्था नहीं थी। स्थानीय पुलिस को भी इस कार्यक्रम के बारे में सूचित नहीं किया गया था। जिसके बाद अंदर गर्मी से घुटन होने लगी और फिर भगदड़ मच गई। जिसमें लोगों की मौतें हो गईं।

इस घटना के बाद पुलिस ने कंपनी के कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और कुछ को गिरफ्तार भी कर लिया है। वहीं पुलिस इस मामले की जांच में भी जुट गई है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article