Tata Ipl 2023, Kane Williamson injured : आईपीएल 2023 का रोमांच मुकाबला शुक्रवार की शाम से शुरू हो गया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। यह मुकाबला डिफेंडिंग चैम्पियन के लिए अच्छा नहीं रहा, क्योंकि मैच के दौरान टीम के अनुभवी खिलाड़ी केन विलियम्सन कैच लेने के दौरान चोटिल हो गए और उनको बीच मैच से बाहर जाना पड़ा।
रुतुराज का कैच लपकने दौरान हुए चोटिल
गुजरात टाइटंस की ओर से पहली बार खेलने उतरे 32 साल के केन विलियम्सन चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ का कैच लपकने के दौरन चौटिल हो गए। 13वें ओवर की तीसरी गेंद पर जोशुआ लिटिल की गेंद पर रुतुराज ने शानदार शॉट खेला। इसको केन विलियम्सन ने छलांग लगाकर कैच पकड़ने की कोशिया की, लेकिन वे कैच छूट गया और चौका हो गया। वहीं, केन विलियम्सन चोटिल हो गए। उनको मेडिकल स्टाफ सहारा देकर ले गए।
बेस प्राइज में खरीदा था गुजरात ने
कोच्चि में आयोजित हुए ऑक्शन में गुजरात टाइटंस ने न्यूजीलैंड के केन विलियम्सन ने बेस प्राइस में खरीदा था। ऑक्शन में केन विलियम्सन का बेस प्राइज दो करोड़ रुपए था। इससे पहले वे सनराइजर्स हैदराबाद टीम से जुड़े थे। पिछले सीजन में टीम उनकी कप्तानी में उतरी थी। वे 77 आईपीएल मुकाबले में 2101 रन बना चुके हैं। इसमें 18 अर्धशतक शामिल है।
गुजरात को हो सकता है बड़ा नुकसान
केन विलियम्सन अगर ठीक नहीं होते हैं तो यह गुजरात टाइटंस के लिए बड़ा नुकसान होगा। केन विलियम्सन अभी फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट की दूसरी पारी में केन विलियम्सन ने 194 गेंदों पर 11 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 121 रन की पारी खेली थी। इसी तरह विलिसम्सन ने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 296 गेंदों पर 23 चौके और दो छक्के की मदद से 215 रन की शानदार पारी खेली थी और टीम को जीत दिलाई थी। इससे पहले विलियम्सन ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी पारी में 132 रन की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की थी।
