बिग बॉस 15 से उमर रियाज (Umar Riaz) को घर -घर में पहचान मिली थी। शो में उमर के गेम को दर्शकों ने खूब पसंद किया थ। बिग बॉस में करण कुंद्रा और उमर रियाज की दोस्ती को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। घर में बाहर आज भी करण और उमर के बीच अच्छी बॉन्डिंग है। दोनों अक्सर साथ में स्पॉट होते हैं। इसके अलावा वो प्रतीक सहजपाल की वजह से भी चर्चा में रहते थे। इस शो के बाद उमर की पॉपुलैरिटी काफी बढ़ गई। उमर इन दिनों म्यूजिक वीडियो में नजर आ रहे हैं।
उमर और रश्मि के रिलेशनशिप की खबर अक्सर आती रहती हैं। दोनों ने एक- दूसरे को अपना अच्छा दोस्त बताया है। अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में उमर रियाज ने रश्मि देसाई (Rashmi Desai) को लेकर बात की। इसके अलावा उन्होंने करण और तेजस्वी प्रकाश की शादी को लेकर अपनी राय दी।
रश्मि देसाई को डेट कर रहे हैं उमर रियाज
एक्टर ने बताया कि रश्मि मेरी बहुत अच्छी दोस्त है। उसने शो के दौरान मेरा बहुत साथ दिया। मैं उससे पसंद करने लगा था। मुझे लगता है हम दोनों ही एक -दूसरे को पसंद करते थे। लेकिन हम अपनी दोस्ती को रिलेशनशिप तक ले जाने के लिए तैयार नहीं थे।
मैं और रश्मि आज तक अच्छे दोस्त है। उमर और रश्मि कई बार साथ में हैंग आउट करते हुए नजर आ चुके हैं। फैंस उमर और रश्मि की जोड़ी को बेहद पसंद करते हैं। दोनों को साथ में देखने के लिए काफी एक्साइटेड रहते हैं। फैंस को हमेशा से लगता था कि उमर और रश्मि एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन हमेशा दोनों ने एक- दूसरे को अपना अच्छा दोस्त बताया है। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो उमर अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की शूटिंग में बिजी हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं।
