पटना

Ram Navami Violence: बिहार के सासाराम में रामनवमी पर भड़की हिंसा, भयंकर आगजनी; धारा 144 लागू

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 31, 2023, 06:22 PM IST

Ram Navami Violence: जिस सासाराम में हिंसा भड़की है, वहां दो अप्रैल को गृहमंत्री अमित शाह का कार्यक्रम है। अमित शाह यहां एक रैली को संबोधित करने वाले हैं। ऐसे में हिंसा होने की वजह से प्रशासन ही हालत खराब है। अमित शाह की रैली को लेकर पहले से ही सुरक्षा के सख्त प्रबंध थे, ऐसे में हिंसा होना प्रशासन पर भी सवाल खड़े कर रहा है।

Ram Navami Violence: देश के कई राज्यों में राम नवमी के अवसर पर हिंसा देखने को मिली है। पश्चिम बंगाल, गुजरात के अब बिहार में बवाल शुरू हो गया है। बिहार के सासाराम जिल में भयंकर आगजनी देखने को मिली है। हिंसा के बाद सासाराम में धारा 144 लगा दी गई है।

फायरिंग की भी खबर

मिली जानकारी के अनुसार चैती दुर्गा पूजा की शोभयात्रा के दौरान दो गुटों के बीच विवाद हुआ और विवाद के बाद पथराव होने लगा। जिसके बाद हिंसा भड़क गई। आगजनी होने लगी। कुछ घरों में आग लगा दिया गया। दावा किया जा रहा है कि गोलियां भी चली हैं, हालांकि इसी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। खबर है कि हिंसा शांत करने के दौरान कुछ पुलिस कर्मी भी घायल हो गए हैं।

प्रशासन ने क्या कहा

सासाराम के एडीएम चंद्रशेखर ने इस हिंसा को लेकर कहा कि दो गुटों में तनाव है और पथराव भी हुआ। कुछ घरों में आग लगा दी गई। आग बुझाई जा रही है। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर उन्हें शांत कराया। स्थिति अब नियंत्रण में है।

दो अप्रैल को अमित शाह का कार्यक्रम

जिस सासाराम में हिंसा भड़की है, वहां दो अप्रैल को गृहमंत्री अमित शाह का कार्यक्रम है। अमित शाह यहां एक रैली को संबोधित करने वाले हैं। ऐसे में हिंसा होने की वजह से प्रशासन ही हालत खराब है। अमित शाह की रैली को लेकर पहले से ही सुरक्षा के सख्त प्रबंध थे, ऐसे में हिंसा होना प्रशासन पर भी सवाल खड़े कर रहा है।

धारा 144 लागू

सासाराम में हिंसा भड़कने के बाद धारा 144 लागू कर दी गई है। डीएम और एसपी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। इलाके में भारी संख्या में फोर्स को तैनात कर दिया गया है। साथ ही लोगों से घरों के अंदर रहने और शांत कायम करने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की जा रही है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article