Aaj Ki Taza Khabar, 31 जनवरी, 2023: आम बजट 2023 में टैक्स में मिलने वाली है राहत, जानिए क्या हैं बजट से लोगों की अपेक्षाएं?, जानें देश और दुनिया की ताजा खबरें

  • Authored by: किशोर जोशी
  • Updated Feb 1, 2023, 12:25 AM IST

Aaj Ki Taza Khabar, Today's Breaking News, Hindi News, Hindi Samachar Today- आज की ताजा खबर 31 जनवरी, 2023 मंगलवार: देश और दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे जिनका आप सबसे सीधा सरोकार है।

Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खबर, 31 जनवरी, 2023 : आज से संसद का बजट सत्र शुरू हो गया है, वहीं राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA)अजीत डोभाल अमेरिकी दौरे पर गए हुए हैं जहां वह अपने अमेरिकी समकक्ष से मुलाकात करेंगे। पाकिस्तान के पेशावर मस्जिद आत्मघाती विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 63 के पार पहुंच गई है और इसमें और बढ़ोतरी होने की संभावना है। रेप केस मामले में गांधीनगर सेशन्स कोर्ट ने आसाराम को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है, देश और दुनिया के आज के ताजा घटनाक्रम कुछ इस प्रकार हैं-

aaj ki taza Khabar

आज की ताजा खबर

देश के प्रमुख उद्योगपति मुकेश अम्बानी के पुत्र अनंत अम्बानी और बहू राधिका मंगलवार को श्री काशी विश्वनाथ दर्शन करने पहुंचे। अनंत अंबानी ने सपत्नीक बाबा दरबार में शीश नवाया और सुखमय जीवन की भोलेनाथ से कामना की, इस दौरान अनंत ने विश्वनाथ धाम की प्रशंसा की, उन्होंने कहा, 'बाबा का धाम अद्भुत और सुंदर है।'

End of Feed