How to watch Union Budget Live: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को मोदी सरकार का बजट 2023 पेश करेंगी। संसद का बजट सत्र 31 जनवरी, 2023 से शुरू होगा। उसी दिन आर्थिक सर्वेक्षण भी पेश किया जाना है। बजट सत्र 6 अप्रैल तक चलेगा। बजट 2023 साल 2024 के आम चुनाव से पहले मोदी सरकार का आखिरी पूर्ण बजट होगा। मध्यम वर्ग, कर दाताओं, कॉरपोरेट्स और अर्थव्यवस्था के अन्य क्षेत्रों की बजट विशलिस्ट ने पहल का सुझाव दिया है, साथ ही सरकार से विकास को गति देने के लिए खपत को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन की घोषणा का आग्रह किया है।
बजट में संबोधित करने के लिए कई चुनौतियों में मुद्रास्फीति और बढ़ती महंगाई को भी शामिल माना जा रहा है। आखिरी बजट में आम आदमी को सरकार राहत देने की कोशिश कर सकती है। यहां पर जानिए बजट 2023 का सीधा प्रसारण कब, कहां और कैसे देख सकते हैं।
बजट 2023 तारीख भारत: कब और कहां देखें (Budget 2023 Live Streaming)
When to watch Budget 2023 speech: कब होगी बजट 2023 की घोषणा?
बजट 2023 प्रस्तुति भाषण 1 फरवरी को सुबह 11 बजे संसद में शुरू होगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश के वार्षिक लेखा विवरण का अनावरण करेंगी और इसके अगले दो घंटे तक जारी रहने की उम्मीद है।
How to Watch Budget Live: बजट 2023 को लाइव कैसे देखें?
एफएम सीतारमण का बजट 2023 भाषण सार्वजनिक प्रसारक संसद टीवी की ओर से संसद से सीधा (लाइव) प्रसारित किया जाएगा। संसद टेलीविजन (संसद टीवी) को 2021 में लोकसभा टेलीविजन और राज्यसभा टेलीविजन को मिलाकर बनाया गया था।
बजट 2023 का प्रसारण निजी समाचार प्रसारकों की ओर से भी किया जाएगा। इसको संसद टीवी के माध्यम से भी स्ट्रीम किया जाता है। इसके अलावा कई डिजिटल न्यूज प्लेटफॉर्म बजट 2023 का लाइव अपडेट भी उपलब्ध कराएंगे।
केंद्रीय बजट मोबाइल ऐप (Budget 2023 Mobile App)
सभी 14 बजट डॉक्यूमेंट्स द्विभाषी यानी अंग्रेजी और हिंदी भाषा में 'यूनियन बजट मोबाइल ऐप' पर उपलब्ध होंगे।
केंद्रीय बजट मोबाइल ऐप कैसे डाउनलोड करें? (How to Download Budget from APP)
केंद्रीय बजट मोबाइल ऐप को केंद्रीय बजट वेब पोर्टल (www.indiabudget.gov.in) से डाउनलोड किया जा सकता है। यह Android और iOS प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध है।
बजट डॉक्यूमेंट्स तक कैसे पहुंचें?
संसद में वित्त मंत्री की ओर से बजट भाषण पूरा होने के बाद बजट डॉक्यूमेंट मोबाइल ऐप पर उपलब्ध होंगे। इसके आधिकारिक वेबसाइट और ऐप को चेक किया जा सकता है।
