देश

Budget session 2023: लोकतंत्र एवं सामाजिक न्याय का सबसे बड़ा शत्रु है भ्रष्टाचार, संसद में बोलीं राष्ट्रपति मुर्मू

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Jan 31, 2023, 12:01 PM IST

Budget session of Parliament: राष्ट्रपति ने कहा, 'आज सबसे बड़ा बदलाव यह हुआ है कि हर भारतीय का आत्मविश्वास शीर्ष पर है एवं भारत के प्रति विश्व का नजरिया बदला है।भ्रष्टाचार पर काबू पाने के लिए प्रभावी व्यवस्था की गई है। सरकार का स्पष्ट मानना है कि भ्रष्टाचार लोकतंत्र एवं सामाजिक न्याय का सबसे बड़ा शत्रु है।

Budget session of Parliament: संसद के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। राष्ट्रपति ने मंगलवार को कहा कि 2047 तक हमें ऐसे राष्ट्र का निर्माण करना है जो अतीत के गौरव से जुड़ा हो और जिसमें आधुनिकता का हर स्वर्णिम अध्याय हो। हमें ऐसा भारत बनाना है जो आत्मनिर्भर हो और जो अपने मानवीय दायित्वों को पूरा करने में समर्थ हो। हमारी सरकार के करीब नौ वर्षों के शासनकाल में भारत के लोगों ने कई सकारात्मक बदलाव पहली बार देखे हैं। अमृत काल की 25 साल की अवधि आजादी का स्वर्णिम काल और विकसित भारत के निर्माण का समय है।

'हर भारतीय का आत्मविश्वास शीर्ष पर'

राष्ट्रपति ने कहा, 'आज सबसे बड़ा बदलाव यह हुआ है कि हर भारतीय का आत्मविश्वास शीर्ष पर है एवं भारत के प्रति विश्व का नजरिया बदला है।

भ्रष्टाचार पर काबू पाने के लिए प्रभावी व्यवस्था की गई है। सरकार का स्पष्ट मानना है कि भ्रष्टाचार लोकतंत्र एवं सामाजिक न्याय का सबसे बड़ा शत्रु है। पिछले कई वर्षों से भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार लड़ाई जारी है। पहले आयकर रिफंड के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था। आज आयकर रिटर्न दाखिल करने के कुछ दिनों के अंदर ही रिफंड मिल जाता है। जीएसटी के जरिए, आज पारदर्शिता के साथ ही करदाताओं की गरिमा भी सुनिश्चित की जा रही है।'

महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं-मुर्मू

राष्ट्रपति ने आगे कहा, 'सरकार ने हमेशा देश हित को सर्वोपरि रखा है, नीति और रणनीति को पूरी तरह से बदलने की इच्छाशक्ति दिखाई है। सरकार ने बिना किसी भेदभाव के, हर वर्ग के लिए काम किया है। मेरी सरकार की प्राथमिकता 11 करोड़ छोटे किसान हैं जो दशकों से सरकारी लाभों से वंचित थे। सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं।'
आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article